पामगढ़ से 53 कांग्रेसियों ने ठोकी दावेदारी, बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाने का हो रहा विरोध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 24 अगस्त 2023। जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ विधानसभा में चुनाव के लिए 22 अगस्त तक 53 कांग्रेसियों ने प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष को सौपा है। जिसमें पुरुष और महिला शामिल है। टिकट पाने के लिए कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की लंबी सूची बन गई है। वहीं बाहरी और अंदर के प्रत्याशियों में माहौल गरमाने लगा है। पामगढ़ के मुख्यालय में बाहरी प्रत्याशियों का प्रवेश वर्जित की पोस्ट लगाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकू जांगड़े ने बाहरी प्रत्याशियों के प्रवेश वर्जित की पोस्ट लगाया है। जिसके बारे में बताया की पामगढ़ के सभी चौक-चौराहों  में यह पोस्टर लगाया है जिसमे बाहरी लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाये जाने की मांग की जा रही है। टिंकू जांगड़े ने कहा की बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने से हमेशा से हार मिल रही है। क्षेत्र की जनता उन्हें कभी भी स्वीकार नहीं की जिसके कारण इस बार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मंशा को पहले से अवगत कराया जा रहा है। और स्थानीय लोगों को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतर जाएगा तो हार निश्चित होने की बात कही है बाहरी लोगों को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने को लेकर खुल कर विरोध किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

आपराधिक कानूनों की जगह लेने वाले विधेयक संसदीय समिति में होंगे पेश, तीन महीने में आएगी रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), क्रिमिनल प्रोसिजर कोड (CrPC) और एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले विधेयकों की आज संसदीय समिति द्वारा जांच की जाएगी। गृह मामलों की संसदीय समिति इन विधेयकों की जांच करेगी और गृह सचिव अजय भल्ला भारतीय न्याय […]

You May Like

गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक