स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

छिंदवाड़ा, 30 सितंबर 2026। जिले में स्वाइन फ्लू से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल प्रबंधन सतर्क हो गया है। अतरवाड़ा निवासी बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद 15 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में 23 सितंबर को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उपचार शुरू किया गया था। करीब दो सप्ताह तक चले इलाज के बाद मंगलवार अलसुबह उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एहतियाती कदम उठाते हुए संबंधित आइसोलेशन वार्ड को सैनेटाइज कराया और फिलहाल बंद कर दिया है। वार्ड में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।

बता दें कि बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती के बाद से ही उनकी लगातार निगरानी की जा रही थी। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड में उनके उपचार की व्यवस्था की गई। मरीज की निगरानी के लिए दो डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वाहन से अतरवाड़ा गांव भेजा। परिवार के लोगों को भी आवश्यक सावधानियों के साथ शव सौंपा गया। सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित बुजुर्ग मरीज ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रोटोकॉल के तहत शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

शेयर करेकलेक्टोरेट जाने से रोका तो धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंदौर, 30 सितंबर 2026। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इंदौर में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, लेकिन […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया