IPL 2021: ऐसे ही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के ‘ब्रह्मास्त्र’ हैं ड्वेन ब्रावो, ‘शतक’ जड़ एमएस धोनी-सुरेश रैना के क्लब में हुए शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2021। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में शुक्रवार को लगातार दूसरी जीत मिली। पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई ने बेंगलोर को अच्छी स्थिति में होने के बावजूद 156 रन पर रोक दिया और फिर 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर 157 रन बना लिए और मैच पर कब्जा कर लिया। टीम को यह जीत दिलाने में स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अहम भूमिका निभाई और बेंगलोर को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जिससे आरसीबी 156 रनों तक ही सीमित हो गई। गेंदबाजी के अलावा यह मैच एक अन्य कारण से भी ब्रावो के लिए यादगार बन गया।

दरअसल, इस मैच में उतरते ही ब्रावो ने चेन्नई की टीम से अपने 100 आईपीएल मैच पूरे कर लिए। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कुछ गिने-चुने क्रिकेटर्स ही बना पाए हैं। उनसे पहले टीम के कप्तान धोनी, सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना और स्टार गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने ही इस मुकाम को हासिल किया है। बल्ले से कमाल दिखाने के बाद हालांकि ब्रावो को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने ही जीत के लिए जरूरी रनों को बना दिया था।

बेंगलोर से मिले 157 रनों के लक्ष्य के जवाब में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 गेंदों पर 38, फाफ डु प्लेसी ने दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 26 गेंदों पर 31, मोईन अली ने दो छक्कों की मदद से 18 गेंदों पर 23 और अंबाती रायुडू ने तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 22 गेंदों पर 32 रन बनाए। इनके अलावा सुरेश रैना ने 10 गेंदों पर नाबाद 17 और कप्तान धोनी ने 9 गेंदों पर नाबाद 11 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ टीम एक बार फिर प्वॉइंट टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने नया समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 सितम्बर 2021। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नया समन जारी करते हुए 28 सितंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। एजेंसी द्वारा अनिल परब को […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर