कमला नदी का गहरा पानी बना काल!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कटिहार, 17 अ्गस्त 2026। बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में सावन की तीसरी सोमवारी पर दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान कमला नदी में सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने किसी तरह चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद नदी किनारे चीख-पुकार मच गई और तीन बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

जलस्तर बढ़ने से गहरे पानी में चले गए बच्चे

मृत बच्चों के चाचा राजीव साह ने बताया कि हर साल सावन की सोमवारी पर श्रद्धालु कमला नदी से जल भरकर स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। पिछले दो सोमवार के दौरान नदी में पानी कम था, लेकिन इस बार जलस्तर बढ़ा हुआ था। इसी दौरान बच्चे नदी में नहाने लगे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए। देखते ही देखते सात बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

हादसे के बाद ग्रामीणों ने नदी घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया। ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सावन की सोमवारी पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन घाट पर सुरक्षा कर्मियों, गोताखोरों या बैरिकेडिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं, संजय मंडल ने कहा कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का गहरा हिस्सा बेहद खतरनाक हो गया था। इसके बावजूद बच्चों और श्रद्धालुओं को उस तरफ जाने से रोकने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई थी।

गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की मांग

ग्रामीण मुकेश कुमार ने प्रशासन से धार्मिक अवसरों पर नदी घाटों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

करीब आधे घंटे बाद बच्चों को पानी से निकाला गया

बताया जा रहा है कि बच्चों के नदी में डूबने के करीब आधे घंटे बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए कोढ़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृत बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सावन की सोमवारी पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग; अब बदलाव आया

शेयर करेई-पॉस से फीडबैक की निगरानी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ, 17 अगस्त 2026। राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने […]

You May Like

रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त....|....शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक....|....छात्रों के लिये खुशखबरी; अब 31 अगस्त तक कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि....|....महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल....|....सहारनपुर में डिवाइडर पार करते हुए स्विफ्ट से टकराई स्कॉर्पियो....|....आस्था और उत्साह का सैलाब: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा....|....योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग; अब बदलाव आया....|....कमला नदी का गहरा पानी बना काल!....|....छह लाख कांवरिया, हर-हर महादेव के जयकारे और भगवा रंग....|....बात करने के बहाने बुलाया, फिर बरसा दी गोलियां!