कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत; विमान सेवा पर कोहरे की मार, ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण उड़ान सेवाओं पर भी असर हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनें कई घंटे लेट हो रही हैं। तापमान पांच से आठ डिग्री के बीच रह रहा है। कनकनी और गलन बढ़ गई है। गुरुवार को भी घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की रिपोर्ट सामने आई। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, बिहार और नोएडा के कई इलाके घने कोहरे की चाहर में लिपटे दिखे।

किन इलाकों में घने कोहरे के कारण प्रभावित हुआ जनजीवन
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के अलग-अलग हिस्सों में भी घना कोहरा दिखा। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा दिखा। उत्तर भारत के अलावा हिमालय के ऊपरी इलाकों, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी कोहरा देखा गया। हालांकि, इन इलाकों में मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता की अधिक परेशानी नहीं हुई। 

राहत मिलने के आसार पर मौसम विभाग का जवाब
हाड़ कंपाने वाली सर्दी से राहत कब मिलेगी? कोहरा छंटने के बाद अच्छी धूप कब खिलेगी? इन सवालों पर मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, 18 जनवरी (गुरुवार) और 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में देर रात और सुबह कुछ घंटों तक बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है। अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि, तापमान बढ़ने का असर कोहरे और ठंड के कारण बढ़ने वाली गलन पर बहुत अधिक नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 जनवरी को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में देर रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घने से ‘बहुत घना कोहरा’ रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी कैबिनेट का किसानों को तोहफा, गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को दी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 18 जनवरी 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने गन्ना किसानों को तोहफा दिया है। कैबिनेट ने गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गन्ने की तीनों ही […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट