सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण आज से शुरू, ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेंगे आवेदन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

 भाटापारा 08 अप्रैल 2025। प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण आज से शुरू हो गया है। यह चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक ली। बैठक में एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ, नोडल अधिकारीगण तथा जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल उपस्थित रहीं। कलेक्टर सोनी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप इस आयोजन को पूरी गंभीरता और सक्रियता से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया में मुस्तैदी बरतें और समाधान पेटियों में पहला आवेदन देने वाले आवेदक का अभिनंदन कर लोगों को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्राप्त करने, पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करने एवं प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि आवेदन पत्रों के प्रारूप विकासखंडवार, ग्राम पंचायतवार और नगरीय निकायवार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नागरिक चाहें तो निर्धारित प्रारूप या स्वयं का आवेदन पत्र तैयार कर समाधान पेटी में जमा कर सकते हैं। समाधान पेटी में प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल https://sushasantihar.cg.nic.in में अपलोड किया जाएगा, जिसमें आवेदन क्रमांक स्वचालित रूप से जनरेट होगा।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 9201899925 है। इसके अलावा राजस्व अनुभाग स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों, विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों एवं जिला मुख्यालय में समाधान पेटी एवं पावती व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन शासन की सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जन संवाद एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी समीक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Next Post

छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, जंगल में 29 हाथियों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 08 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो सामने आया है। हाथियों का दल आज रात को कुडेकेला सड़क किनारे आ गया, जिसके बाद आसपास […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान