विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

टोरंटो/नई दिल्ली/वाशिंगटन, 23 अगस्त 2026। अमेरिका-कनाडा में व्यापार वार्ता बिना समझौता टूटने के बाद शनिवार से 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया है। इससे दोनों देशों में ट्रेड वॉर शुरू हो गया है और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिका को डॉलर के बदले डॉलर देने का एलान किया है।

कनाडा की जगह ले सकेंगे भारतीय उत्पाद
इस ट्रेड वॉर को अमेरिकी-कनाडाई मीडिया ने भारत के लिए मौका बताया है। भारत को इसका लाभ ट्रेड-डायवर्जन नीति के तहत मिल सकता है। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि अमेरिका जब भी किसी एक देश पर भारी टैरिफ लगाता है, तो अमेरिकी आयातक अक्सर वैकल्पिक आपूर्तिकर्ता तलाशते हैं, जिससे भारत जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को कुछ लाभ मिल सकता है।

बड़े भूचाल का सीधा व परोक्ष लाभ भारतीय उद्यमियों को
अमेरिकी बाजार में कनाडाई सामान की जगह भारतीय उत्पाद ले सकते हैं। इनमें ऑटो कंपोनेंट्स और आईटी सेक्टर प्रत्यक्ष लाभ में रहेंगे। विश्व व्यापार में आए इस बड़े भूचाल का सीधा व परोक्ष लाभ भारतीय अर्थव्यवस्था, निर्यातकों और आईटी सेक्टर को मिलने के पूरे आसार हैं। कनाडा के द ग्लोब एंड मेल ने कहा, जो सामान अमेरिका जाता था अब उसे सस्ते दामों पर भारत भेजने की अच्छी संभावनाएं हैं। कनाडा अब नए बाजार खोलेगा, जिसमें भारत प्रमुख होगा।

अमेरिका से टैरिफ के बावजूद लाभ
अमेरिकी टैरिफ-नीति से भारत भी अछूता नहीं है। 23 जुलाई को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने सेक्शन 301 के तहत भारत पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया, जो प्रभावी है। हालांकि यह कई प्रतिस्पर्धी देशों से कम है। भारतीय निर्यात संगठन ने इसे भारत सरकार के कदमों को अमेरिकी मान्यता के रूप में देखा है।

जेनरिक दवाओं की मांग बढ़ेगी
अमेरिकी सरकार द्वारा कनाडा के ऑटो पार्ट्स, औद्योगिक सामग्री, सीमेंट और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर 50% टैरिफ थोपे जाने से ये सामान अमेरिका में काफी महंगे हो जाएंगे। ऐसे में अमेरिकी कंपनियां विकल्प के रूप में भारत की ओर रुख करेंगी। जेनेरिक दवाओं और टेक्सटाइल में तुरंत 10 से 15% उछाल आ सकता है।

Leave a Reply

Next Post

कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय

शेयर करेमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की पांच शक्तिपीठों का चारधाम की तर्ज पर हो रहा विकास, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से 50 हजार से […]

You May Like

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा - मुख्यमंत्री साय....|....कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय....|....विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल....|....सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत....|....डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत....|....CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine....|....छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं