ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बाद हाई-अलर्ट पर सीए

सीरीज का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में  खेला जाना है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नए साल में होने वाले टेस्ट को बचाने की कवायद के तहत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ट्रस्ट ने ब्रिस्बेन टेस्ट की मेजबानी की भी पेशकश की है। न्यू साउथ वेल्स से टेस्ट खेलकर लौटने वाली टीमों को क्वीन्सलैंड सरकार से छूट नहीं मिलने की स्थिति में एससीजी ट्रस्ट ने चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी की भी पेशकश की है।

सिडनी के उत्तरी तटों पर कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बाद इस महीने की शुरुआत से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हाई अलर्ट पर है। सिडनी को 7 जनवरी से तीसरे टेस्ट की मेजबानी करनी है. उत्तरी तटों पर स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन इस तरह की आशंका है कि क्वीन्सलैंड सरकार न्यू साउथ वेल्स के साथ अपनी सीमा को बंद कर सकती है, जिसका मतलब होगा के खिलाड़ी और प्रसारणकर्ता चैनल के कर्मचारी तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच सिडनी से ब्रिस्बेन की यात्रा नहीं कर पाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीरीज का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाना है।

सिडनी क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड ट्रस्ट के चेयरमैन टॉनी शेपर्ड ने ‘द एज’ से कहा, ‘अगर जरूरी हुआ तो हम दो टेस्ट का आयोजन कर सकते हैं, कोई समस्या नहीं है।’ मौजूदा हालात में हालांकि मेलबर्न तीसरे टेस्ट की मेजबानी के प्रबल दावेदार के रूप में उभरा है।

मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट भी खेला जाना है. सीए ने हालांकि कहा है कि तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड उनकी प्राथमिकता है। शेपर्ड ने कहा, ‘हमने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को स्पष्ट कर दिया है कि हमने लचीलापन अपनाया है और सिडनी टेस्ट की मेजबानी गंवाने पर हमें बेहद निराशा होगा और यह हमने न्यू साउथ वेल्स सरकार के समर्थन से किया है।’ 

न्यू साउथ वेल्स ने अक्टूबर में सीए की मदद की थी, जब काफी लंबी चर्चा और बातचीत के बाद क्वीन्सलैंड के स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलकर लौटने वाले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 14 दिनों के पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग की स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था।

शेपर्ड ने कहा, ‘सिडनी ने मदद की थी, न्यू साउथ वेल्स सरकार ने समर्थन दिया था, एलीट और सामुदायिक स्तर पर प्रतिनिधित्व की बात करें तो न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट केंद्र है। हमारे यहां ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘एससीजी ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऐतिहासिक मैदान है, दुनिया का दूसरा सबसे ऐतिहासिक मैदान. यह विशेष स्थान है। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने मैच के आयोजन के लिए काफी समर्थन किया है और इसे सफल बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।’ 

क्वीन्सलैंड सरकार के सूत्र ने कहा है कि वे सीए के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि राज्य सिडनी के साथ अपनी सीमा को बंद करने के आदेश की 8 जनवरी तक समीक्षा नहीं करेगा।

Leave a Reply

Next Post

पुडुचेरी में एसपी बालासुब्रमण्यम का चॉकलेट स्टैच्यू, 161 घंटे में हुआ तैयार, वजन 339 किलो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम  का 3 महीने पहले निधन हुआ था। वह पिछले कुछ महीने से बिमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। इतना ही नहीं उन्हें कोरोना भी हो गया था। वहीं अब एसपी बालासुब्रमण्यम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पुडुचेरी में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड