सुकमा में देर रात नक्सलियों का खूनी तांडव, दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 02 सितंबर 2025। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की बताई जा रही है। देर रात नक्सलियों ने गांव में धावा बोला और पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है और लोग सहमे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सिर्फ हत्या ही नहीं की बल्कि अन्य दो ग्रामीणों को भी बुरी तरह पीटा। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर चीख-पुकार और भय का माहौल इतना गहरा था कि ग्रामीण रातभर अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। यह वारदात नक्सलियों की पुरानी रणनीति को दर्शाती है, जिसमें वे निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस का सहयोगी बताकर सजा देते हैं।

सूत्र बताते हैं कि मारे गए ग्रामीणों पर लंबे समय से नक्सलियों को पुलिस मुखबिरी का शक था। इसी शक के चलते उन्हें सबक सिखाने के नाम पर इस नृशंस घटना को अंजाम दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में नक्सलियों ने ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा हो। लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई। हालांकि सुरक्षा कारणों और नक्सली गतिविधियों की आशंका को देखते हुए घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'वोट चोरी' विवाद पर अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरा, दावा- पवन खेड़ा के दो EPIC

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर पलटवार किया है। मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने जोर-शोर से वोट-चोरी की बात छेड़ी। लेकिन यह भूल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण