संजय राउत पर एकनाथ शिंदे का तंज, रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 अगस्त 2022। संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे ने बड़ा तंज कसा है। महाराष्ट्र के सीएम ने सोमवार सुबह उन्हें भोंपू करार देते हुए कहा कि अब वह बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया। इससे पहले रविवार को भी एकनाथ शिंदे ने संजय राउत को लेकर कहा था कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर डरना नहीं चाहिए। यही नहीं उनका कहना था कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का कहना है कि संजय राउत के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अब कुछ सबूत मिलने पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा।

उनसे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है। अजय मिश्रा टेनी ने कहा, ‘संजय राउत से कई बार पूछताछ की गई थी। यह मामला आज का नहीं है, लंबे समय से चल रहा था और कुछ सबूत मिलने के बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया होगा। एजेंसियां बिना सबूत के इस तरह की कार्रवाई नहीं करती हैं।’ इस बीच संजय राउत की गिरफ्तारी के मुद्दे पर संसद में भी हंगामा बरपा है। राज्यसभा से लोकसभा तक में आज सुबह से ही जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हो गई, जिसके बाद शिवसेना के सांसद सदन के बाहर आकर हंगामा करने लगे। 

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ईडी भाजपा की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। 2014 के बाद से ही इसका इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ईडी नहीं है बल्कि भाजपा की एजेंसी है, जो इस तरह टारगेट कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और एनसीपी की ओर से भी संजय राउत के समर्थन का ऐलान किया गया है। इस तरह महाराष्ट्र में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ महाविकास अघाड़ी में एकता देखने को मिली है। शिवसेना के साथ सरकार चला चुके कांग्रेस और एनसीपी ने खुलकर संजय राउत की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

Leave a Reply

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत रोणा का धमाका, 100 करोड़ के इतने करीब पहुंची किच्चा सुदीप की फिल्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 अगस्त 2022। फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जरूर कोई बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। किच्चा सुदीप , जैकलीन फर्नांडिस , निरुप भंडारी और नीता अशोक स्टारर विक्रांत रोणा, 28 जुलाई […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग