हाई-टेक सुरक्षा घेरे में अमरनाथ यात्रा: आईसीसीसी संभालेगा पूरा कंट्रोल, 610 कैमरों से हर गतिविधि पर नजर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 28 जून 2026। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए  जम्मू शहर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को सुरक्षा और निगरानी का मुख्य केंद्र बनाया गया है। यह अत्याधुनिक केंद्र रियल-टाइम मॉनिटरिंग और मल्टी-लेवल सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कमांड सेंटर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मार्च 2023 में शुरू किया गया था और अब इसे अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा संचालन के लिए प्रमुख समन्वय केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां से शहर में लगे 610 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्गों, बेस कैंपों और महत्वपूर्ण स्थानों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी। इस व्यवस्था में जम्मू-कश्मीर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और जम्मू नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है, जबकि नगर निगम सफाई, पार्किंग, आवास और अन्य नागरिक सुविधाओं को संभाल रहा है। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

आईसीसीसी को एक सिंगल कोऑर्डिनेशन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। अलग-अलग विभागों के बीच त्वरित जानकारी साझा हो सके और निर्णय तेजी से लिए जा सकें।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, लोहारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 28 जून 2026। मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'