नीट-यूजी के मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- सरकार ने SC में इस विषय को लेकर झूठ बोला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 जून 2024। कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता को लेकर शनिवार को दावा किया कि गुजरात के गोधरा में पेपर लीक होने का मामला स्पष्ट हो चुका है और इसके बावजूद सरकार ने उच्चतम न्यायालय में इस विषय को लेकर झूठ बोला। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने यह सवाल भी किया कि नीट मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुप्पी क्यों साध रखी है? गोहिल ने ‘‘गोधरा की सत्र अदालत में दायर पुलिस के एक हलफनामे” का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार समेत कई राज्यों से छात्र गोधरा में परीक्षा देने आए थे, क्योंकि यहां उनकी पहले से ही सेटिंग हो गई थी। उन छात्रों से एडवांस में पैसे और ब्लैंक चेक लिए गए। साथ ही, उनसे कहा गया कि वे नीट के लिए फॉर्म भरते समय सेंटर के लिए ‘जय जलाराम स्कूल’ गुजराती मीडियम का नाम लिखें।”

उन्होंने दावा किया कि पहले से यह सौदा किया गया था कि जब छात्रों को दाखिला मिल जाएगा तो ब्लैंक चेक में राशि भरी जाएगी। गोहिल ने आरोप लगाया, ‘‘पेपर लीक मामले का पहला आरोपी तुषार भट्ट है जो जय जलाराम स्कूल में पढ़ाता है और नीट में परीक्षा केंद्र का ‘‘डिप्टी सुपरिटेंडेंट” था। दूसरा आरोपी पुरुषोत्तम महावीर प्रसाद है जो इस स्कूल का प्रधानाचार्य है। इनका काम परीक्षा खत्म होते ही पेपर को बक्से में सील कर तुरंत कूरियर करना था। लेकिन इन्होंने परीक्षा खत्म होने के बाद बक्से खोलकर पेपर में सही उत्तर टिक किए और फिर बक्सों को भेजा।”

उनका कहना है कि इस मामले में 3 लोग और पकड़े गए हैं जिनके नाम परशुराम, विनोद आनंद, आरिफ वाहोरा हैं तथा इनका काम छात्रों के परिवार से पैसे लेने का था। गोहिल ने दावा किया कि आरिफ वाहोरा वहां भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे का उपाध्यक्ष है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘सरकार ने पेपर लीक मामले में सब जानते हुए भी उच्चतम न्यायालय में झूठ क्यों बोला? पुलिस जांच में सारे सबूत सामने आने के बाद भी शिक्षा मंत्री ने क्यों कहा कि नीट में कोई धांधली नहीं हुई है। नीट मामले में नरेन्द्र मोदी और उनका ट्विटर (एक्स हैंडल) खामोश क्यों है?” कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि ‘‘नीट पेपर लीक” की जांच में सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़कर, बड़े मगरमच्छों को क्यों छोड़ा जा रहा है?

Leave a Reply

Next Post

महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को चौथी किश्त नहीं मिली - दीपक बैज

शेयर करेपांचवी किश्त भी सभी महिलाओं को मिलेगा इसमें संशय है लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र करने का सरकार षड़यंत्र कर रही है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर/29 जून 2024। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को चौथी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप