वाराणसी में पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल रहा, बेटियों से किया गया वचन पूरा हुआ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम पहलगाम में हुए आतंरकी हमले को याद कर भावुक हुए। उन्होंने हमले का  जिक्र करते हुए कहा, “आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूँ। जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनके परिवार की पीड़ा, उन बच्चों का दुख और उन बेटियों की वेदना, मेरा मन बहुत दुख से भर गया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहा था कि उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति दे।”

किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की जारी- 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश भर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए। यह राशि सीधे किसानों के खातों में पहुँचने से उन्हें अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी।

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों भी बांटे-

किसानों को लाभ पहुँचाने के बाद पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने एक दृष्टिबाधित छात्रा बबली को लो विजन का चश्मा भेंट किया और इसके बाद पीएम ने संतोष कुमार पांडे को व्हीलचेयर प्रदान की, जो सरकार की समावेशी विकास की नीति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के बासुकीनाथ धाम में 1.15 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुमका 03 अगस्त 2025। झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला में बीते शनिवार को एक लाख पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा- अर्चना की। बासुकीनाथ धाम मेला प्रबंधन समिति […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान