पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 7 घायल; तेज रफ्तार बस ने टेम्पो को रौंदा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पूर्णिया 19 अगस्त 2023। पूर्णिया के इथेनॉल फैक्ट्री के पास भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक है। घटना के नगर थाना क्षेत्र के पूर्णिया-धमदाहा रोड पर हुई। शनिवार दोपहर बस और पैसेंजर्स से भरे टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज करीब 500 मीटर तक सुनाई दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

घटना के बाद बस चालक हो गया फरार  
इधर, घटना की सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस और स्थानियों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर ऑटो और बस के नीचे से निकाला गया। घायलों को फौरन अस्पातल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। के नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, बस और टेम्पो में टक्कर में 4 लोगों मौत हो गई। बस चालक घटना के बाद फरार हो गया। पूर्णिया-धमदाहा रोड पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया जा रहा है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। बस के मालिक को भी थाना बुलाया गया है। सीसीवीटी फुटेज के जरिए बस चालक की तलाश की जा रहा रही है। 

मरने वाले सभी एक ही गांव के, कोर्ट आ रहे थे

मरने वालों की पहचान धमदाहा अनुमंडल के विशनपुर गांव निवासी डोमी उरांव, जितेंद्र उरांव, बापजा उरांव और अनुप लाल उरांव के रूप में हुई। वहीं राजेंद्र उरांव, दिनेंश उरांव, साधु उरांव, नुनुलाल उरांव, दशरथ उरांव और टेम्पो ड्राइवर मोहन शाह घायल हो गए। परिजनों का कहना है कि सभी लोग एक ही टेम्पो में बैठकर पूर्णिया सिविल कोर्ट आ रहे थे। इनलोगों का जमीन का विवाद चल रहा था। इसी की सुनवाई के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों बस चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

Leave a Reply

Next Post

सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज ने कराया कांकेर बंद, सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया था बस्तर बंद का आव्हान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 19 अगस्त 2023। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है। जिसके मद्देनजर आज पूरा कांकेर जिला बंद है। व्यापारियों ने समाज की मांगों का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखी हैं। समाज का कहना है कि उनकी सात सूत्रीय मांगे […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर