बस प्रचार के समय छत्तीसगढ़ आते हैं पीएम मोदी, नहीं आएंगे बाद में : सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 08 नवंबर 2023।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी हमले लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार जुबानी हमला किया है। दरअसल, मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ में लगातार होते चुनावी दौरे को लेकर है। जिसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। लोरमी में पत्रकारों से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री तो हैं ही साथ में वो भाजपा के प्रचार मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा कि, वो बस प्रचार के समय छत्तीसगढ़ आते हैं उसके बाद वो यहां नही आयेंगे। गौरतलब हैं कि मंगलवार को सूरजपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। जिसमें महादेव के नाम को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Next Post

दिवाली पार्टी में सलमान-कैटरीना सहित नजर आए ये सितारे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 नवंबर 2023।  बॉलीवुड में इन दिनों प्री-दिवाली सेलिब्रेशन जारी है। आए दिन कोई न कोई पार्टी दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री दिवाली की रौनक से रोशन है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान