90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस, सात जवानों की जान गई, 19 गंभीर रूप से घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

श्रीनगर/लेह 28 मई 2022। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई। हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेह पुलिस ने बताया कि ड्राइवर अहमद शाह का बस से नियंत्रण हट जाने की वजह से बस (JK10 6245) लारगिब, पछतांग के पास सड़क से लगभग 80-90 फुट नीचे श्योक नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर लेह पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। घायलों को एयरलिफ्ट कर चंडी मंदिर कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में नुब्रा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थोइसे से करीब 25 किमी दूर हुई दुर्घटना

लेह जिले के नुब्रा क्षेत्र में थोइसे से करीब 25 किमी दूर स्थित तुरतुक सेक्टर में सुबह करीब नौ बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि 26 सैनिकों की टीम वाहन से परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर में स्थित एक अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी। दुर्घटना में सात जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेजी से चलाया गया बचाव अभियान

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तेजी से बचाव अभियान चलाया गया। जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर वेस्टर्न कमांड भी भेजा जा सकता है।

ये हुए शहीद…

तुर्तुक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के सात जवानों में सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, हवलदार एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार, लांस नायक बप्पादित्य खुटिया शामिल हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

सड़क हादसे में जवानों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”लद्दाख में बस दुर्घटना की सूचना सुनकर बहुत दुखी हूं, जिसमें वीर जवानों ने अपनी जान गंवाई है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पीछे हटने को मजबूर हो सकती है यूक्रेनी सेना, सेवेरोदोनेस्क में रूस ने तबाह कीं 90 प्रतिशत इमारतें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कीव 28 मई 2022। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका है। यह जंग 94वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। कीव से अपनी सेना वापस बुलाने के बाद रूस ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों पर हमले तेज किए हैं। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'