इंदौर में दूषित पानी पीने से 7 लोगों की मौत की पुष्टि, विजयवर्गीय बोले- कुछ नेचुरल डेथ, कांग्रेस बोलीं- असली आंकड़े छिपा रही सरकार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 31 दिसंबर 2025। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त होने से आठ लोगों के मरने का दावा किया जा रहा है जबकि प्रशासन का कहना है कि डायरिया से केवल 7 मरीजों की जान गई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त की वजह से आठ लोगों की जान चली गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भागीरथपूरा पहुंचे जहां उन्होंने 7 मौत होने की पुष्टि की। मीडिया से बात करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कल तक तीन लोगों की मृत्यु के समाचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए थे, लेकिन अभी अनअधिकृत तौर पर चार लोगों के मृत्यु होने की जानकारी आई है। जिसकी पुष्टि अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद ख़ुद की जाएगी। अब तक कुल सात मौत होने की जानकारी मुझे मिली है।

प्रथम दृष्ट्या एक जगह ड्रेनेज का पानी मिक्स होने का पता चला है बाक़ी जगह जांच की जा रही है। जहां जहां से पानी ख़राब की शिकायत आ रही है, वहां वहां पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक 116 मरीज़ सामने आ चुके हैं जिसमें कई मरीज़ों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अस्पताल में मरीज़ों से पैसे लिए जा रहे हैं वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी किया जा रहा है। महौपार ने कहा कि मैंने लिखित में आदेश जारी किया कर दिया है और उन सभी परिवार के पैसे वापस कराए जाएंगे। वहीं मरीज़ों का जाना हाल चाल जानने भागीरथ पूरा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया से की बात करते हुए बताया कि मरीज़ों की संख्या कम हुई है और अभी भी मरीज़ लगातार आ रहे हैं। एमवाय अस्पताल और अरविंदो अस्पताल अभी भारी तादाद में बेड की व्यवस्था की गई है। मौत को लेकर कहा कुछ लोगों की दूषित पानी पीने के कारण मौतें हुई है और कुछ नैचरल डेथ भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसका पूरा प्रशिक्षण किया जा रहा है। उसके बाद ही आंकड़े जारी किए जाएंगे। वहीं उन्होंने घटना को लेकर कहा कि चूक तो हुई है और दोषियों को किसी भी क़ीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने के बाद पिछले एक सप्ताह में छह महिलाओं सहित आठ लोग दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भागीरथपुरा क्षेत्र में नंदलाल पाल (70), उर्मिला यादव (60) और तारा कोरी (65) की डायरिया से मृत्यु हुई है। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा सभी मरीजों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की है।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भागीरथपुरा क्षेत्र में नगर निगम के एक जोनल अधिकारी और एक सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक प्रभारी सब-इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अधिकारी ने बताया कि दूषित पेयजल कांड की जांच के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया कि भागीरथपुरा में जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में उस स्थान पर लीकेज पाया गया है, जिसके ऊपर एक शौचालय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संभवतः इसी लीकेज के कारण पेयजल दूषित हुआ।

इस बीच, कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रशासन दूषित पेयजल कांड में अपनी गंभीर लापरवाही छिपाने के लिए मृतकों का वास्तविक आंकड़ा छिपा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘दूषित पेयजल कांड ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि पर बदनुमा दाग लगा दिया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज लीपापोती की जा रही है।”

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: राजनाथ सिंह और सीएम योगी पहुंचे, उतारी रामलला की आरती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 31 दिसंबर 2025। अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ शुरू हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप