CCL 2023: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच… सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल समेत 150 कलाकार लेंगे हिस्सा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में इस बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग-CCL के मैच खेले जाएंगे। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन 18 और 19 फरवरी को होना है। इस मैच में हिंदी सिनेमा के अलावा सात क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के सितारे चौका-छक्का लगाते दिखेंगे। सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने बुधवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

CCL में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। इस लीग में सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, वेंकटेश, किच्चा सुदीप, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, सोहेल खान, जैसे फिल्म कलाकार शामिल होने रायपुर आएंगे। बताया जा रहा है, CCL का यह आयोजन पहले हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रस्तावित था। बाद में 18 फरवरी के दो मैच रायपुर में कराने की योजना बनी। 19 फरवरी के दो मैच लखनऊ में कराया जाना था। उसे अब रायपुर में ही कराने की बात कही जा रही है। CCL की वेबसाइट पर 19 फरवरी का शेड्यूल लखनऊ में ही दिखा रहा है।

जनवरी में हुआ था पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच

जनवरी में छत्तीसगढ़ पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच के रोमांच का गवाह बना था। न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी। इस दौरे में तीन वन डे और तीन टी-20 मैच खेले जाने थे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया था कि, संघ ने BCCI के सचिव जय शाह से खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की मेजबानी देने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Next Post

राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 09 फरवरी 2023। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक […]

You May Like

आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास