भीषण सड़क हादसा: जशपुर में तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुसी, कार के उड़े परखच्चे; वाहन में सवार पांच की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 07 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कटनी-गुमला नेशनल हाईवे नंबर 43 पर देर रात हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहलाकर रख दिया है। दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना में शामिल कार तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से सीधे टकरा गई। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सभी खटंगा गांव (दुलदुला क्षेत्र) के निवासी थे। मृतकों की पहचान राधेश्याम यादव 26 वर्ष पिता रामप्रसाद यादव, उदय कुमार चौहान 18 वर्ष पिता कृष्ण चौहान, सागर तिर्की 22 वर्ष पिता रफेल तिर्की अंकित तिग्गा 17 वर्ष पिता दिलीप तिग्गा और दीपक प्रधान 19 वर्ष पिता अमर प्रधान के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सभी युवक आस्ता थाना क्षेत्र के एक मेले से वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक राधेश्याम यादव के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि सभी दोस्त देर रात तक साथ थे और घर की ओर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। वहीं मृतक दीपक प्रधान अपने परिवार का इकलौता सहारा था, जिसकी मौत से घर पर मातम पसर गया है। पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। हादसे की वजह कार चालक की तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्वी भारत बनेगा नवीकरणीय ऊर्जा का नया हब

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 07 नवंबर 2025। पूर्वी भारत आने वाले वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे तेज़ उभरता क्षेत्र बनने जा रहा है। कोलकाता में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित उच्च-स्तरीय संवाद में विशेषज्ञों ने रेखांकित किया कि C&I (वाणिज्यिक और औद्योगिक) उपभोक्ताओं […]

You May Like

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता