संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

सिंगरौली/बिलासपुर, 24 अक्टूबर 2026। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में संजय कुमार मिश्रा ने 23 अक्टूबर 2026 को निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कोयला खनन उद्योग में 37 वर्षों का व्यापक अनुभव है। NCL में उनकी नियुक्ति से कंपनी के खनन संचालन, परियोजना विकास और तकनीकी प्रगति से जुड़े कार्यों को उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।

संजय कुमार मिश्रा ने माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने लंबे पेशेवर करियर के दौरान उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की चार सहायक कंपनियों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्हें खदान संचालन, परियोजना विकास, रणनीतिक योजना, सुरक्षा प्रबंधन और तकनीकी उन्नति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।


कोयला उद्योग में लगभग चार दशकों के अनुभव के साथ श्री मिश्रा को खदानों के संचालन और परियोजनाओं के विकास से जुड़े कार्यों की गहरी समझ है। उनका अनुभव रणनीतिक योजना, सुरक्षा व्यवस्था और खनन तकनीक के उन्नयन जैसे क्षेत्रों में भी रहा है। वे कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों जैसे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) , साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और कोल इंडिया लिमिटेड ने संजय कुमार मिश्रा का स्वागत किया है और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम

शेयर करेदो बार कैंसर को हराया, अब जिंदगी को दे रहे नई उड़ान, संगीत हेमंत कुमार का शानदार जश्न छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 24 अक्टूबर 2026। जिंदगी की असली जीत मुश्किलों से बचने में नहीं, बल्कि हर चुनौती के बाद नए हौसले के साथ आगे बढ़ने में है। उद्यमी […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क