यूपी में दरोगा समेत सात की मौत: ‘हम तो सो गए थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे’; एक की झपकी और बिखर गए सारे सपने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उन्नाव 27 मई 2026। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बिहार के एक दरोगा व एक बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नीभाखेड़ा गांव के पास हुआ। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बस में बिहार, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, गुरुग्राम के यात्री थे। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली से चालक व 51 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर जा रही थी। 

औरास के नीभाखेड़ा गांव के पास चालक दीपक को झपकी आने से 120 की रफ्तार में जा रही बस का दाहिना पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे बस बायीं ओर पलटकर करीब 100 मीटर घिसटने के बाद अंडरपास के ऊपर बनी सेफ्टी वॉल से टकरा गई। यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे। खिड़की के पास बैठे कुछ यात्री करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। मौके पर चीखपुकार मच गई। एक्सप्रेसवे से जा रहे दूसरे वाहन सवार लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस पहुंची और 30 यात्रियों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छह यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 24 यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस… यूपीडा सीएचसी में भी नहीं था पर्याप्त स्टाफ
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कर्मी पहुंचे। करीब 20 एंबुलेंसों से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां भी पर्याप्त स्टाफ न होने से घायल तड़पते रहे। मरीजों के सीएचसी पहुंचने के करीब एक घंटे बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी, फार्मासिस्ट संजेश गुप्ता और विपिन कुमार अस्पताल पहुंचे। इस दौरान यात्री दर्द से परेशान रहे।

पहले चालक को भी आई थी झपकी, टकराने से बची थी बस
यात्री बृजेश कुमार और विनय यादव ने बताया बस को पहले आगरा निवासी विनय शर्मा चला रहा था। घटना से करीब आधा घंटे पहले रास्ते में उसको झपकी आने से बस कार से टकराने से बची थी। यह देख दूसरा चालक दीपक खुद बस चलाने लगा। उसके कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई। 

मौत की झपकी… बिखर गए सपने
हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि हम तो रात में सो गए थे… जब सुबह आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। शुक्र है कि जान तो बच गई। एक्सप्रेसवे के हादसे का खौफ और दर्द घायल यात्रियों के चेहरे पर साफ चस्पा दिखा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद खिड़कियों से यात्री लगातार गिरने लगे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सुबह घर से टहलने निकले थे। तभी अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। पीछे मुड़कर देखा तो बस दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी। 

यात्री खिड़कियों से नीचे गिर रहे थे। कुछ यात्री बस का शीशे तोड़कर बाहर निकल रहे थे। धनंजय, धीरज और अरुण ने बताया कि एक्सप्रेसवे के किनारे लगी लोहे की सेफ्टी ग्रिल भी टूट गई। हादसे के बाद औरास एसओ संजीव कुशवाहा ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। कुछ ही देर में एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ सोनम सिंह, बांगरमऊ, आसीवन, बेहटामुजावर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी पहुंचकर डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह ने घायलों का हाल जाना। 

Leave a Reply

Next Post

किन्नर हत्याकांड: दिनभर शव के साथ सोया अभिषेक, सात साल से साथ रह रहे थे दोनों; हत्या की वजह का हुआ खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा 27 मई 2026। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान