बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अंबेडकरनगर जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने अंबेडकरनगर जिले के गठन और अपने शासनकाल की अन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को इन्हें जनता के बीच रखने को कहा। विश्वनाथ पाल ने भाजपा और सपा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता दोनों दलों को नकारकर बसपा को समर्थन देगी। उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य भी बताया। प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी पर दयाराम राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने किया। दिलीप विमल, समीर चौधरी, मनोज वर्मा, मोहम्मद असद, केडी गौतम समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

शेयर करेपुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून, 02 अक्टूबर 2026। देहरादून पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग