शाहरूख की डंकी रिलीज से पहले ईडी के शिकंजे में फंसी पत्नी गौरी खान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 दिसंबर 2023। बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक बड़ी मुसीबत में फंसती हुई नज़र आ रही है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर ईडी एक्शन ले सकती है। दरअसल, गौरी खान लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं और ये कंपनी पर निवेशकों और बैंक का तकरीबन 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। इस कंपनी के जांच के दायरे में गौरी खान भी फंसती हुई दिख रही है।  हालांकि  अभी तक गौरी खान का कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन, ईडी की कार्यवाई में गौरी खान से भी पूछताछ हो सकती है।

गौरी खान को हाल ही में अपने बेटे अबराम खान के एन्युअल फंक्शन के दौरान देखा गया था जहां पूरा खान परिवार एक साथ नज़र आया।  फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए थे।

बता दें कि शाहरूख  की अपकमिंग फिल्म डंकी भी रिलीज होने वाली है।  21 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसकी कामयाबी के लिए शाहरूख माता वैष्णों देवी औैर शिरडी के साईं बाबा में भी नतमस्तक हुए। वहीं अब इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ईडी के शिकंजे में फंस सकती है और वहीं ईडी उन्हें पूछातछ के लिए भी बुला सकती है।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर जोरदार हमला, बोले- 'अगर भाजपाई शराब को अच्छा समझते हैं, तो इसे अपने कार्यालय से बेचें'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 दिसंबर 2023। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और क्रूज में शराब की बिक्री की अनुमति देने को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब और अपराध के बीच […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान