एसईसीएल बिलासपुर में कोल इण्डिया कल्याण मण्डल की बैठक सम्पन्न

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 अप्रैल 2023। कोल इण्डिया लिमिटेड, कल्याण मण्डल की 52 वीं बैठक का आयोजन एसईसीएल, बिलासपुर द्वारा किया गया। उपरोक्त बैठक का आयोजन विनय रंजन, निदेशक (कार्मिक), कोल इण्डिया लिमिटेड की अध्यक्षता में
किया गया। कल्याण मण्डल की बैठक में एस के गोमस्ता सीएमपीडीआईएल, एच एन मिश्र  सीसीएल, श्रीमती आहुति स्वाईन  ईसीएल, मनीष कुमार एनसीएल, एम के रामाइया बीसीसीएल एवम् देबाशीष आचार्य एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) उपस्थित रहे, वहीं श्रमसंघ की ओर से टिकेश्वर सिंह राठौर (बीएमएस), एस पी बेहेरा (एचएमएस), अशोक यादव (एटक) और पी एस पांडेय (सीटू) उपस्थित रहे।
बैठक की शुरूआत गत वर्ष अगस्त में डब्ल्यूसीएल नागपुर में आयोजित 51वीं वेलफेयर बोर्ड की मीटिंग के कार्यवृत्त की स्वीकृति के साथ हुई। वहीं कोलइण्डिया के विभिन्न अनुषंगी कम्पनियों में स्पोर्ट्स अकादमी सहित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के कार्यान्वयन पर चर्चा की गयी। चर्चा में आए बिन्दुओं में कर्मियों के आवास के रख-रखाव, मेडिकल
इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा की सुविधाएँ, केन्टिन, क्रेच, रेस्ट सेल्टर, खेलकूद के आयोजन आदि बिन्दुओं पर पावर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के जरिए प्रस्तुति दी गयी।

अपने अभिभाषण में कोलइण्डिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक/औसं) ने कहा कि कार्यबल को उत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रबंधन पूर्णतया प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कोलइण्डिया की 52वीं वेलफेयर बोर्ड की बैठक में अन्य कई कल्याणकारी गतिविधियों पर निर्णय लिया गया और चालू प्रावधानों को और बेहतर बनाने की दिशा में भी चर्चा हुई । बैठक में उपरोक्त के साथ ही कोल इण्डिया मुख्यालय से श्रीमती रेनु चतुर्वेदी उप महाप्रबंधक (सीएसआर) / महा सचिव (सिस्पा CISPA), गौतम बनर्जी (तकनीकी सचिव निदेशक कार्मिक), एच एस मिश्रा, महाप्रबंधक (कल्याण), मूल चन्द्र सिंह, प्रबंधक (कल्याण) उपस्थित रहे। प्रबंधन की ओर से एमसीएल से विजयंत कुमार महाप्रबन्धक (कल्याण), एम आर पुजारी मुख्य प्रबन्धक (कार्मिक/कल्याण), डब्लूसीएल से अजय नाथ वर्मा उप महाप्रबंधक (कार्मिक), एससीसीएल से के बसवैया महाप्रबंधक (कार्मिक), बी गट्टूस्वामी प्रबंधक (कार्मिक) उपस्थित रहे, वहीं एसईसीएल कल्याण विभाग से रत्नेश श्रीवास्तव महाप्रबंधक (कल्याण) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

जंगल को आग की लपटों से बचाने महिलाओं ने पेश की मिसाल

शेयर करेस्वयं आगे आकर वनकर्मियों के साथ निभा रही अपनी भागीदारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 21 अप्रैल 2023। अब हम बुझाएंगे जंगलों की आग……..यह कहना है जंगल को आग की लपटों से बचा रही हरियाली के प्रतीक स्वरूप हरे रंग की साड़ी पहने बेलतरा सर्किल के अंतर्गत जय मां शारदा महिला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप