रचिन रवींद्र ने ‘होमग्राउंड’ पर शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। विश्व कप के 35वें मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (चार नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली। रचिन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप में अपना तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 108 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। वह 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में सऊद शकील को कैच थमा बैठे। रचिन रवींद्र मूलरूप से बंगलूरू के ही रहने वाले हैं। उनके पिता काम के लिए न्यूजीलैंड शिफ्ट हुए थे। एक तरह से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम उनका होमग्राउंड भी है।

रचिन ने इस विश्व कप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी। वह पहले ही विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह एक विश्व कप में तीन सैकड़ा लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ियों ने विश्व कप में दो-दो शतक लगाए हैं। इनमें से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक ही विश्व कप में द-दो शतक लगाए हैं। रचिन ने सबको पीछे छोड़ दिया।

न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में दो-दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी
ग्लेन टर्नर ने 1975, मार्टिन गुप्टिल ने 2015 और केन विलियम्सन ने 2019 में दो-दो शतक लगाए थे। इन तीनों के अलावा नाथन एस्टल, स्कॉट स्टायरिस और स्टीफन फ्लेमिंग ने भी दो-दो शतक लगाए हैं, लेकिन अलग-अलग विश्व कप के संस्करण में तीनों ने ऐसा किया है।

इस मामले में सचिन से निकले आगे
रचिन रवींद्र 25 साल की उम्र से पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 351 दिन की आयु में तीसरा शतक लगाया। वहीं, सचिन तेंदुलकर के नाम 22 साल 313 दिन की आयु में विश्व कप में दो शतक थे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की घोषणा पत्र पर सुशील आनंद ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस की नकल करने की कोशिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दी है। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा पत्र भाजपा कांग्रेस की नकल करने की कोशिश […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की