सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर वार: ‘सत्ता का दुरुपयोग कर रही केंद्र, नागरिकों को बांटने वाले राष्ट्र विरोधी’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग और संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भारतीय नागरिकों को धर्म, जाति, भाषा और लिंग के आधार पर बांटने एवं उन्हें एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने वाले ‘असली राष्ट्र विरोधी’ हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया कि वे ‘सुनियोजित ढंग से हो रहे हमले’ से संविधान को बचाने के लिए कदम बढ़ाएं। आंबेडकर जयंती पर समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ में लिखे एक लेख में सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आज हम बाबासाहेब की विरासत का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही हमें उनकी उस चेतावनी को भी याद रखना होगा कि संविधान की सफलता उन लोगों के व्यवहार पर निर्भर करती है जिन्हें शासन करने का उत्तरदायित्व मिला है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सत्ता का दुरुपयोग, संविधान को नष्ट कर रही है तथा न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता की बुनियादों को कमजोर कर रही है।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ने यह आरोप भी लगाया कि लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित करने के लिए सत्ता दुरुपयोग किया जा रहा जिससे स्वतंत्रता को खतरा पैदा हुआ है तथा ‘चुनिंदा मित्रों को फायदा पहुंचाने वाले व्यवहार’ से समता की बुनियाद को आघात लगा है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय नागरिकों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और नफरत का माहौल पैदा करने से बंधुता का भी क्षरण हुआ है तथा सतत अभियान के जरिये न्यायपालिका पर दबाव बनाकर अन्याय बढ़ाया जा रहा है।

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘अपने आखिरी भाषण में डॉक्टर आंबेडकर ने जाति व्यवस्था को बंधुता की बुनियाद पर हमला बताया था और इसे राष्ट्र विरोधी करार दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज असली राष्ट्र विरोधी वह लोग हैं जो भारतीय नागरिकों को धर्म, जाति, भाषा और लिंग के आधार पर बांटने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि शुक्र है कि सत्ता के प्रयासों के बावजूद भारतीय नागरिकों में बंधुता की भावना की जड़ें गहरी हैं।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल, मनीष और सत्येंद्र को जहर की पुड़िया दे दो...संजय सिंह ने ईडी की जांच पर उठाए गंभीर सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर भड़ास निकाली। आबकारी नीति मामले में जांच पर गंभीर सवाल उठाए। संजय सिंह ने आज प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ईडी की जांच कैसे एक […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी