सीमा विवाद: अरुणाचल में PLA के कैंप का दावा, स्थानीय लोग बोले- 2020 तक जमीन हमारी थी; भारत सरकार क्या बोली?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 जून 2026। अरुणाचल प्रदेश के नाह आदिवासी समुदाय ने अपर सुबनसिरी ज़िले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चीन की कथित घुसपैठ का दावा किया है। समुदाय का दावा है कि पिछले छह वर्षों में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने उनकी पशु चराने, शिकार करने और खेती करने वाली पुश्तैनी जमीन के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया है।

ज्ञापन में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप
हाल ही में अपर सुबनसिरी के डिप्टी कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन में नाह वेलफेयर सोसाइटी (NWS) के अध्यक्ष केरू चाडर ने कहा, ‘हमारी पुश्तैनी ज़मीनें जहां हम कुछ वर्ष पहले तक शिकार करते थे, जंगल से उपज इकट्ठा करते थे और अपने मवेशियों को चराते थे अब चीनी PLA के कब्ज़े में हैं। NWS ने पांच स्थानों पर चीन की गतिविधियों का आरोप लगाया है। संगठन के अनुसार ये सभी क्षेत्र अपर सुबनसिरी जिले के टक्सिंग रेवेन्यू सर्कल के अंतर्गत आते हैं। उनका कहना है कि चीनी सरकार रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों पर कब्जा कर अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ अपने नियंत्रण का लगातार विस्तार कर रही है।

विधायक बोले-आधिकारिक पुष्टि जरूरी
वहीं, इस पूरे मामले पर नाचो के विधायक नाकाप नालो ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसकी आधिकारिक पुष्टि होना आवश्यक है। प्रशासन को इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि करनी चाहिए। चूंकि यह राष्ट्रीय महत्व का विषय है, इसलिए स्वाभाविक रूप से इसे लेकर गंभीर चिंताएं हैं। 

‘हमारी जमीन पर चीन का कब्जा’
घुसपैठ के संबंध में NWS ने आरोप लगाया कि पिछले 10 से 15 वर्षों के दौरान टक्सिंग सीमा क्षेत्र में चीन की गतिविधिया लगातार बढ़ी हैं। संगठन का दावा है कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक भारतीय भूमि पर कब्जा करना है। आदिवासी संगठन के अनुसार, वर्ष 2020 तक जिन क्षेत्रों पर उनका पारंपरिक नियंत्रण था, उनमें से कई स्थानों पर अब कथित तौर पर PLA का कब्जा हो चुका है।

धार्मिक और रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों का भी जिक्र
संगठन ने कहा कि असाफिला क्षेत्र के ओयिंग, पनियार (चुजार्टा क्षेत्र), मारपान (मारनाफे), पोट्रांग (झील) और टिडिंगटैंग (TG) जैसे इलाके धीरे-धीरे चीनी घुसपैठ की चपेट में आ गए हैं। उनका दावा है कि ये सभी स्थान टक्सिंग मुख्यालय के निकट स्थित हैं और इनमें से कुछ स्थानीय समुदाय के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।

‘भारतीय क्षेत्र में सड़कें और सैन्य कैंप बनाए गए’
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र के भीतर सड़कें और सैन्य कैंप भी बनाए हैं। केरू चाडर ने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। हमारे जवान वर्षों से हमारी भूमि की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनकी कोशिशें पर्याप्त साबित नहीं हो रही हैं। टक्सिंग क्षेत्र में चीनी PLA की गतिविधियों की रफ्तार और उनका उद्देश्य बेहद चिंताजनक है। हमें डर है कि हमारी पुश्तैनी जमीन धीरे-धीरे हमारे हाथों से निकलती जा रही है।’

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने शुरू की 2027 जीतने की तैयारी, हारी हुई सीटों पर तैनात किए जाएंगे प्रभारी; आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 29 जून 2026। प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम के गठन के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। खास तौर से हारी हुई सीटों को लेकर पार्टी के स्तर पर कारगर रणनीति बनाने का काम शुरू हो गया है। […]

You May Like

'मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा', बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध....|....1 जुलाई की आंदोलन को सफल करें मज़दूर -हरिद्वार सिंह....|....फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर! पराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर....|....'सेना में सेवा करना सौभाग्य': रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार....|....'रामपुर से अन्याय राज खत्म हुआ, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात कर रहे'; सीएम का अखिलेश पर हमला....|....चाइनीज़ वॉक ने की 'वेलकम टू द जंगल' के साथ की भागीदारी, उपभोक्ताओं के साथ संस्कृति आधारित जुड़ाव को बढ़ावा देने का लक्ष्य....|....हेमा मालिनी की डायमंड जुबली बनेगी बॉलीवुड का सबसे यादगार म्यूज़िकल जश्न....|....एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार....|....आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा....|....हाथियों ने फिर मचाया उत्पात: 5 मकान और झोपड़ी को किया तहस नहस