प्रभास का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने अभिनेता के पेज से शेयर किए वायरल वीडियोज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में फिल्म हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास  की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है। वह केवल अपकमिंग फिल्मों के बारे में अपडेट शेयर करने के लिए ही अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। प्रभास उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी अलग रखते हैं। वहीं, एक बड़ी खबर सामने आई है कि 27 जुलाई की रात को एक्टर का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था।  फेसबुक पेज हैक करने के बाद हैकर्स ने दो वायरल वीडियो ‘अनलकी ह्यूमन’ और ‘बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड’ टाइटल के साथ शेयर किए थे, जिसके बाद  प्रभास ने अपने फैंस को इस बाद की जानकारी दी कि उनके पेज के साथ ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ किया गया है। अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “सभी को नमस्कार, मेरे फेसबुक पेज के साथ ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ हो गया है। मेरी टीम इसे सुलझा रही है।

बता दें कि उनके फैंस को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस मामले को एक्टर की सोशल मीडिया टीम के सामने रखा। हैकिंग के बारे में जानकर प्रभास की टीम हरकत में आई और एक्शन लेते हुए ऑफिशियल अकाउंट को रिट्रिव कर लिया। उनके फेसबुक पेज पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गौरलतब है कि प्रभास केवल साउथ के जाने-माने फिल्म मेकर एसएस राजामौली को फॉलो करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास एक्शन-थ्रिलर सालार पार्ट 1: सीजफायर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत यह एक्शन फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

रोजर बिन्नी और लक्ष्मण करेंगे हरमनप्रीत से बात, प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करेगा बीसीसीआई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। बांग्लादेश में अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर करना हरमनप्रीत कौर को काफी महंगा पड़ा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा अब बीसीसीआई उनके आक्रामक व्यवहार के लिए उनसे बात भी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज