जेल में मांगी गई ऑनलाइन रिश्वत, 2 पर कसा शिकंजा, पुलिस प्रमुख को जवाब दाखिल करना होगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 07 मार्च 2024। सारंगढ़ उप जेल में जेलर व प्रहरियों की पिटाई से 10 से अधिक बंदियों के घायल होने के मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जेलर संदीप कश्यप और प्रहरी महेश्वर हिचामी और टिकेश्वर साहू को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसी दौरान दो बंदियों की ओर से जानकारी दी गई कि उनसे जेल प्रहरियों ने ऑनलाइन रिश्वत मांगी है।

ज्ञात हो कि मीडिया में मारपीट का मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने इसे स्वत: संज्ञान जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर सुनवाई शुरू की है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व डीजी जेल को नोटिस जारी किया था। इसका जवाब बुधवार को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आरोपी जेलर और प्रहरियों पर एफआईआर तथा गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसी दौरान अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बंदी दिनेश चौहान और सागर दास महंत की ओर से बताया कि जेल के स्टाफ पेटीएम और दूसरे वालेट से ऑनलाइन रिश्वत लेते थे। उन्होंने 3500 रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत भी कोर्ट में प्रस्तुत किया। बेंच ने इस पर हैरानी जताई कि रिश्वत ऑनलाइन ली जा रही है। कोर्ट ने पूछा कि रिश्वत देना भी एक जुर्म है। यदि ऑनलाइन रिश्वत मांगी गई तो इसकी शिकायत क्यों नहीं की गई। रिश्वत देने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस पर अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि प्रताडऩा और धमकी की वजह से बंदियों को रिश्वत देना पड़ता है। कोर्ट ने इसे लेकर भी डीजीपी को जवाब दाखिल करने कहा है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेताओं की हत्या पर डिप्टी सीएम शर्मा बोले – नक्सलियों से वार्ता के लिए हैं तैयार, कांग्रेस की गलती की सजा भुगत रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 मार्च 2024। बस्तर में लगातार भाजपा नेताओं की हत्या और पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में हत्या की घटना काफी चिंताजनक है. कांग्रेस की गलती की सजा लोग भुगत रहे हैं. हम तो नक्सलियों से वार्ता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप