सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सीआरपीएफ के कई जवान घायल, बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 07 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए हो रहे मतदन के बीच सुकमा के ताड़मेटला और दुलेड में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कोबरा 206 के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जंगलों में जवान तैनात थे। मुठभेड़ में कुछ जवानों के घायल होने की जानकारी है।  

नारायणपुर में भी हुई मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ओरछा पुलिस स्टेशन के पास जंगल क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बीच नक्सलियों के भाग जाने से एसटीएफ के जवान सुरक्षित हैं। इलाके की तलाशी की जा रही है। सोशल मीडिया पर मतदान केंद्रों को नक्सलियों द्वारा घेरने की वायरल सूचना गलत है और मतदान जारी है। 

कांकेर में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। बता दें कि चुनाव करवाने गए बीएसएफ और बस्तर फाइटर के जवानों के साथ माड़पखांजूर तथा उलिया जंगल में मुठभेड़ हुई। पखांजुर एएसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी है।  कांकेर में बांदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। इसी दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से AK-47 बरामद की गई है। फिलहाल इलाके में सर्च कार्रवाई जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने और मरने की संभावना है।

बीजापुर में सीआरपीएफ और नक्सलियों की मुठभेड़
बीजापुर के गंगालूर मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ जवानों की पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दावा किया है कि नक्सली दो से तीन शव लेकर भाग रहे थे। वहीं घटनास्थल पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 85 बटालियन की टीम गंगालूर मार्ग के पदेडा की दक्षिण दिशा की ओर  निकली हुई थी। इसी पुलिस जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब पांच से 10 मिनट मुठभेड़ चली। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित है। पुलिस की सर्चिंग जारी हैं।

मुठभेड़ में किसान को लगी गोली 

कांकेर में मुठभेड़ के दौरान किसान को पेट में गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक किसान खेत में मवेशी चरा रहा था तभी नक्सलियों के हमले से किसान घायल हो गया। घायल किसान को बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से एके-47 बरामद की गई। 

Leave a Reply

Next Post

प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी

शेयर करेप्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा – दीपक बैज अबकी बार रमन सिंह भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 नवंबर 2023। कांग्रेस ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर