‘मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा’, बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बागपत 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुए सचिन हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अब हत्याकांड में मासूम बेटी और बेटा सामने आए हैं। उन्होंने मां और उसके प्रेमी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की आठ साल की बेटी और सात साल के बेटे ने पिता की हत्या की घटना के बारे में पुलिस को बताया। उन्होंने बताया कि हमारे पापा को मम्मी और एक अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। जब पापा की चीख निकली तो हमारी नींद खुद गई और कमरे की खिड़की से हमने सब कुछ देखा। पुलिस ने विवेचना में उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात किसान सचिन को उसकी पत्नी रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई थीं। सचिन के सोने पर मर्चेंट नेवी में सेकेंड क्लास इंजीनियर अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ को बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे। 

सचिन के जागने पर दोनों ने तकिए से मुंह दबाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी रचना और उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस अब बयान दर्ज कर रही है। विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि इसमें सोमवार को सचिन की बेटी और बेटे के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने बताया कि वह कमरे में सोए हुए थे। रात में उनको पापा की चीख सुनाई दी तो उनकी नींद खुल गई। कमरे में खिड़की लगी हुई है। 

उससे बाहर झांककर देखा तो बरामदे में चारपाई पर लेटे हुए पापा के मुंह पर मम्मी व एक अंकल ने तकिया रखा हुआ था और उस तकिए से उनका मुंह दबा रहे थे। यह देखकर दोनों डरकर कमरे में अंदर जाकर लेट गए। पुलिस अब जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी।

घटना के बारे में बताते हुए रोने लगे बच्चे
दोनों बच्चों ने पिता सचिन की हत्या के बारे में पुलिस को बताया और रोने लगे, जिन्हें परिवार वालों ने शांत कराया। पुलिस ने बच्चों व परिवार वालों को हर संभव मदद, सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में 12 जून की रात सचिन (33) नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रचना और प्रेमी सोनू (निवासी रंछाड़) ने मिलकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रचना ने पहले अपने पति सचिन को नशीली गोलियां मिलाकर खीर खिलाई, जिससे वह गहरी नींद में सो गया। इसके बाद, उसने अपने प्रेमी सोनू को बुलाया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

सामान्य मौत दिखाने का प्रयास
हत्या के बाद, इस जघन्य अपराध को छिपाने और इसे एक दुर्घटना का रूप देने के लिए, रचना और सोनू ने यह कहानी गढ़ी कि सचिन की तबीयत खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ गई थी। शनिवार की सुबह, सचिन के भाई नवीन को रचना ने फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत काफी खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

परिजनों को शक और पुलिस की सक्रियता
सचिन के परिजन उसे तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद, एक अन्य अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, 13 जून की सुबह सचिन के गले पर मिले निशान देखकर परिजनों को शक हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

'स्टेनलेस स्टील को मिले अलग नीति का दर्जा, भारत बन सकता है वैश्विक हब'

शेयर करे‘जंग से बचेंगे पुल, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर! स्टेनलेस स्टील उद्योग ने रखा बड़ा रोडमैप भारत बन सकता है ग्लोबल स्टेनलेस स्टील हब, लेकिन पहले चाहिए राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील नीति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 जुलाई 2026। देश में जंग (करॉजन) से हर साल होने वाले करीब ₹12 लाख करोड़ के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हृदय के सबसे करीब: मुख्यमंत्री साय....|....रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त....|....शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक....|....छात्रों के लिये खुशखबरी; अब 31 अगस्त तक कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, बढ़ाई गई प्रवेश तिथि....|....महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से छह घायल....|....सहारनपुर में डिवाइडर पार करते हुए स्विफ्ट से टकराई स्कॉर्पियो....|....आस्था और उत्साह का सैलाब: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा....|....योगी बोले- पहले ‘कोटेदार’ शब्द से ही चिढ़ते थे लोग; अब बदलाव आया....|....कमला नदी का गहरा पानी बना काल!....|....छह लाख कांवरिया, हर-हर महादेव के जयकारे और भगवा रंग