भाजपा नेताओं की हत्या पर डिप्टी सीएम शर्मा बोले – नक्सलियों से वार्ता के लिए हैं तैयार, कांग्रेस की गलती की सजा भुगत रहे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 07 मार्च 2024। बस्तर में लगातार भाजपा नेताओं की हत्या और पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में हत्या की घटना काफी चिंताजनक है. कांग्रेस की गलती की सजा लोग भुगत रहे हैं. हम तो नक्सलियों से वार्ता के लिए भी तैयार हैं. आखिर नक्सली क्या चाहते हैं बताएं. हम तो कह रहे हैं वीडियो कान्फ्रेसिंग में बात करने के लिए तैयार हैं. सामान्य लोगों को इस तरह मौत के घाट उतारना कहां का न्याय है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विशेष पिछड़ी जनजाति की स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा, सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले महिलाओं का जो स्व सहायता समूह बना है वो दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी. महिलाएं अपने स्वसहायता समूह के उत्पादों को लेकर जा रहे हैं. दिल्ली में राष्ट्रपति को भेंट करेंगे. साथ ही दिल्ली के कई स्थानों पर भ्रमण भी करेंगे। छत्तीसगढ़ में SIA गठन पर शर्मा ने कहा, कई मामलों में छानबीन की जरूरत पड़ती है. SIA में नए प्रबंधन से काम होगा. अत्याधुनिक टीम रहेगी. SIA में पर्याप्त संख्या में स्टॉफ रहेगा. इससे राज्य पर कोई आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा।

शर्मा ने कहा, अनवरत पाँच वर्षों तक जिन्होंने कुछ नहीं कहा, जिनके गलती की सजा आज लोग भुगत रहे हैं. उनको तो ये बात नहीं कहनी चाहिए. राजीव आवास योजना का नाम बदलने पर डिप्टी सीएम ने कहा, हम नए प्रावधानों के साथ काम कर रहे हैं इसलिए योजना का नाम भी बदला गया है. कोई योजना में पूरा परिवर्तन होगा तो नाम बदलेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस ने भाजपा नेत्रियों को संदेशखाली जाने रोका; लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल समेत कई हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 मार्च 2024। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस