नक्सली हमले में शहीद सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, अर्पित की श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के सक्ति जिले स्थित गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर पिहरीद हाई स्कूल का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर करने की घोषणा की। गौरतलब है कि दीपक भारद्वाज बीजापुर जिला के तर्रेम थाना क्षेत्र के जीवनागुड़ा इलाके में नक्सली मुठभेड़ के दौरान 3 अप्रैल 2021 को शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री ने शहीद दीपक भारद्वाज के पिता राधेलाल भारद्वाज एवं माँ श्रीमती परमेश्वरी भारद्वाज तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उन्हें ढांढस बंधाया। 

मुख्यमंत्री बघेल जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के बाद आज हसौद में आयोजित कार्यक्रम के बाद पिहरीद पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के साथ पिहरीद पहुंचे बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक राम कुमार यादव और केशव चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। 

Leave a Reply

Next Post

रीवा जिले की समीक्षा के दौरान गुस्साये शिवराज, सब इंजीनियर सस्पेंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सुबह रीवा जिले की समीक्षा की। इस दौरान बिजली सप्लाई के मुद्दे पर वे भड़क गए और हनुमना में बिजली वितरण की लापरवाही में सब इंजीनियर के कामों की जांच करने और तुरंत प्रभाव से […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज