मचांदुर मामले में आचरण आपत्तिजनक, गृह मंत्री अपनी संविधान के रक्षा की शपथ का उल्लंघन कर रहे: शुक्ला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 सितंबर 2025। दुर्ग के मंचादुर में झंडे लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा का आचरण बेहद ही आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्री ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को झंडा लगाने भेजकर अपने पद की मर्यादा का उल्लंघन किया है। हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार अपने घर में अपने धर्म का प्रतीक चिन्ह झंडा आदि लगाने का अधिकार है। गृह मंत्री को यह पता लगाना था कि पुलिस के लोग उस व्यक्ति के झंडा लगाने पर क्यों आपत्ति व्यक्त कर रहे थे? वहां पर परिस्थितियां क्या थी, गृह मंत्री या तो पूर्वाग्रही होकर काम कर रहे या फिर वे खुद प्रदेश का सौहार्दय बिगाड़ना चाह रहे है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा को यह समझना होगा कि वे अब प्रदेश के गृह मंत्री है। भाजयुमो या बजरंग दल के कार्यकर्ता नहीं, प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जवाबदारी उनकी है। यदि उनके ही विभाग के जिम्मेदार जवान किसी कार्यवाही को कर रहे है तो उन्हें पहले उसका पता लगाना था, न कि अतिवादी चरित्र का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष को वहां झंडा लगाने भेजना था, पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान जिस तरह की गाली-गलौच किया गृह मंत्री को उस पर ध्यान देना था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विजय शर्मा ने अपने आचरण से मंत्री पद के लिए संविधान के रक्षा की जो शपथ लिया है उसका उल्लंघन किया है। उन्होंने अपनी शपथ में बिना भेदभाव के सभी के साथ न्याय करने का शपथ लिया है इस शपथ का वे खुला उल्लंघन कर रहे है।

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अपने शपथ का उल्लंघन करने के लिए राज्यपाल, गृह मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे।

Leave a Reply

Next Post

सरकार का शराब को बढ़ावा देने का असर : छत्तीसगढ़ में 4.9 प्रतिशत महिलाओं का शराब सेवन करना चिंतनीय : कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 सितंबर 2025। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे रिपोर्ट में छतीसगढ़ में शराब सेवन करने वाली महिलाये की संख्या 4.9 प्रतिशत से अधिक आने पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का मकसद ज्यादा से […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत