कंझावला केस में लापरवाही बरतने वाले 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 जनवरी 2023। दिल्ली के कंझावला मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसमें 2 सब इंस्पेक्टर, 4 एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 4 हेड कॉन्स्टेबल और 1 कॉन्स्टेबल हुई है. सस्पेंड पुलिसकर्मियों में से 6 PCR की डयूटी में तैनात थे और 5 पुलिसकर्मी पिकेट पर तैनात थे. स्पेशल सीपी शालिनी सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में इनको दोषी पाया था गृह मंत्रालय ने इन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के लिए कहा था. एफआईआर में हत्या की धारा 302 भी जोड़ने के लिए कहा गया था. साथ ही डीसीपी को भी कारण बताओ नोटिस देने के लिए कहा गया. डीसीपी की लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी करवाई करने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को मामले में जल्द से जल्द आरोपपत्र दायर करने का निर्देश दिया है ताकि दोषियों को सजा मिल सके. दिल्ली पुलिस को भी यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि जांच में कोई शिथिलता न हो और वे जांच की प्रगति के संबंध में गृह मंत्रालय को पाक्षिक रिपोर्ट सौंपे।

गृह मंत्रालय ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे भयमुक्त माहौल में रह सकें। इस संबंध में गहन जांच की जाएगी कि क्या बेहतर समन्वय के लिए पीसीआर वैन इकाइयों को जिला पुलिस के साथ जोड़ दिया जाए. पीसीआर वैन को कुछ साल पहले जिला पुलिस से अलग कर दिया गया था।

बाहरी दिल्ली में उन इलाकों की पुलिस द्वारा उचित जांच की जाएगी जहां सीसीटीवी कैमरे कम हैं या नहीं हैं और जिन इलाकों में ‘स्ट्रीट लाइट’ नहीं है. पुलिस ऐसे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और ‘‘स्ट्रीट लाइट” लगाने के लिए नागरिक एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी. नए साल के पहले ही दिन तड़के एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और कार में फंस गयी युवती को आरोपी करीब 12 किलामीटर तक सड़कों पर घसीटते रहे जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैतुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लाफा निवासी किसान होरिलाल राज के घर लिया स्वादिष्ट और छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद 

शेयर करेमुख्यमंत्री को खूब भाई लाफा क्षेत्र की चिरपोटी टमाटर की चटनी, भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने जाना परिवार का कुशलक्षेम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखर अंतर्गत ग्राम लाफा पहुंचे । उन्होंने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप