संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में हुमा कुरैशी की एंट्री, , निभाएंगी यह किरदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपक्मिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग जारी है। इस फिल्म को लेकर हर रोज नई खबरें भी सामने आ रही है। अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है कि इस फिल्म में अब हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी नज़र आ सकती सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में हुमा एक आईटम नंबर करती हुई दिख सकती हैं।

अब संजय लीला भंसाली की फिल्म में कोई भी किरादर निभाना किसी भी स्टार के लिए बहुत बड़ी बात होती है। ऐसे में बताया जा रहा है कि जब हुमा कुरैशी को ये रोल ऑफर किया गया तो उन्होनें बिना एक मिनट की देरी किये हुए संजय लीला भंसाली की फिल्म में आईटम नंबर करने के लिए हां कह दी है। यह निश्चित रूप से हुमा कुरैशी के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है।

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या हुमा के लिए ये रोल फायदेमंद साबित होता है या नहीं, जैसे फिल्म “राम लीला”  में प्रियंका चोपड़ा के लिए डांस नंबर हिट साबित हुआ था।बता दे कि, गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशक संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी लगातार मुंबई की फिल्मसिटी में जारी है। शूटिंग के लिए फिल्म के सेट डिजाइनिंग पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म में डॉन गंगूबाई की कहानी दिखाई जाएगी और फिल्म में आलिया भट्ट डॉन के किरदार में हैं। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया में बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उनके पति ने महज 500 रुपये के लिए उन्हें बेच दिया था। इसके बाद वो वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत से अच्छे काम किए है।ये फिल्म वुमेन ओरियंटेड फिल्म है और इसकी कहानी आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। आलिया पहली बार ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं। वहीं, आलिया  संजय लीला भंसाली के साथ भी पहली बार किसी फिल्म में काम कर रही हैं।

इस फिल्म में अजय देवगन का कैमियो भी देखने को मिलेगा। हालांकि इस फिल्म में अजय देवगन उनके लवर के रोल में नहीं बल्कि मेंटर के रोल में होंगे। फिल्‍म दो अलग-अलग टाइमजोन में सेट है। इसमें एक हिस्सा विभाजन से पहले का है और दूसरा भाग आठवें दशक का है। 

वही इससे पहले फिल्म को लेकर ये खबर थी कि, फिल्म की कहानी को लेकर गंगूबाई के परिवार वालों ने आपत्ति जताते हुए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट (Bombay city Civil Court) में संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर केस दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक, हुसैन जैदी नाम के व्यक्ति ने 22 दिसंबर को इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले पर संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट को अपना जवाब देने के लिए 7 जनवरी 2021 तक का समय दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

देश की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करेनई दिल्ली को ड्राइवरलेस मेट्रो की सौगात पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी जनकपुरी से बॉटनिकल गार्डन तक दौड़ेगी 2025 तक करीब 25 शहरों में मेट्रो चलाने का प्लान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 28 दिसंबर 2020। नई दिल्ली मेट्रो के सफर में आज एक और नई सौगात जुड़ रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप