‘वाइब’ से सामने आया कलाकारों का लुक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 20 अगस्त 2026। कुणाल खेमू की आगामी फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। जानें फिल्म में क्या है खास?

पोस्टर में क्या दिखा?  
फिल्म ‘वाइब’ के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन किरदारों की सीधी साधी जिंदगी में अचानक से मोड़ आता है। फिल्म मजबूत दोस्ती और एक दूसरे का साथ निभाने के बारे में है। पोस्टर में तीनों दोस्त किसी मुसीबत में फंसे हुए नजर आ रहे है। जहां प्रीती जिंटा लेडी बॉस की तरह दिख रही हैं। वहीं कुणाल खेमू किसी का सामना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वंशिका धीर शॉक में नजर आ रही हैं और स्पर्श श्रीवास्तव नीचे बैठे हुए हैं।

फिल्म ‘वाइब’ कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर मुख्य किरदारों में है।  ‘वाइब’ का निर्माण  कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

स्टार कास्ट का वर्कफ्रंट 
फिल्म ‘वाइब’ से कुणाल खेमू एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रह हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ थी। अभिनेत्री प्रीति जिंटा कई साल बाद किसी कॉमेडी किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में प्रीति ने ‘बांटवारा 1947’ में अभिनय किया था। वंशिका धीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का यह बॉलीवुड में दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उन्होंने ‘ए वतन मेरे वतन’ (2024) और ‘कॉलर बॉम्ब’ (2021) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Leave a Reply

Next Post

धान-चावल से सजी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र, प्रसन्न समूह की दीदियों ने हुनर से रची आत्मनिर्भरता की नई कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 20 अगस्त 2026। आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि अपने हुनर और स्थानीय संसाधनों को नई पहचान देने का अवसर भी है। कोरबा जिले की महिला स्व सहायता समूह की दीदियां अपने परिश्रम, रचनात्मकता और नवाचार से इस दिशा में लगातार आगे बढ़ […]

You May Like

राखी पर्व के कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों का दबाव....|....बाबा महाकाल को बंधेगी सबसे पहली राखी....|....हौसले को सलाम! पैरा योगासन में श्रवण बाधित तीन बेटियों ने जीते पदक....|....नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय कारोबारी गिरफ्तार....|....एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी....|....इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत....|....दिल्ली लक्ष्मी योजना: इंतजार हुआ खत्म....|....टीएमसी के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें....|....शॉपिंग होगी और भी स्टाइलिश, सारा अली खान ने पेश किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड....|....उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास, चौथी बार मिस यूनिवर्स इंडिया जज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड