धार में सड़क हादसे में सात की मौत, गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धार 13 मार्च 2025। मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया। गलत दिशा में आ रहे अनियंत्रित गैस टैंकर ने कार और पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चपटी हो गई और लोग उसी में फंसे रह गए। पिकअप में भी लोग फंसे रहे, जिन्हें निकालने क्रेन की मदद से ली गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात धार जिले से गुजर रहे नवनिर्मित बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुआ है। पुलिस ने बताया कि धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर ने एक कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे कुछ लोग उछलकर दूर जा गिरे तो कुछ लोग कार में बुरी तरह फंस गए। बाहर गिरे लोगों की मौत हो गई। अंदर फंसे लोगों में से कुछ लोगों ने भी दम तोड़ा है। कार में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।   

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग इंदौर से उज्जैन होते हुए मंदसौर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। वहीं गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में मारे गए तीन लोग मंदसौर, एक सीतामऊ, एक उज्जैन और 2 राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। कार सवार सभी लोग मंदसौर की स्माल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी थे। सभी इंदौर में एक बैठक में शामिल होने के बाद उज्जैन होते हुए मंदसौर लौट रहे थे। कार सवार मृतकों में 44 वर्षीय गिरधारी नंदलाल माखिजा मंदसौर, अनिल सत्य नारायण व्यास रतलाम, विरम प्रभु लाल धनगर सितामऊ। वहीं, पिकअप सवार बना उर्फ लाल सिंह निवासी उज्जैन, अनूप हनुमान राम जाट और जितेंद्र श्रीराम पूनिया दोनों निवासी जोधपुर के रहने वाले हैं। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिनमें से दो का इलाज रतलाम और एक बदनावर में किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा... ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 13 मार्च 2025। जांजगीर चांपा जिले के भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजित कुमार साहू के रूप में हुई है, जोकि बोड़सरा […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान