19 दिन के भीतर दूसरी बार अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अयोध्या 09 फरवरी 2024। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं। वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

आज हो सकता है भारतीय टीम का एलान, बाकी बचे तीन मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं विराट कोहली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए आज भारतीय टीम का एलान हो सकता है। शुरुआती मुकाबलों में अनुपलब्ध रहे विराट कोहली अगले तीन मुकाबलों से भी बाहर रह सकते […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र