‘उद्धव बाबू आप किसके साथ बैठे हो….’, धुले में महा विकास अघाड़ी पर जमकर बरसे शाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 नवंबर 2024। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों का प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार धुले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, महायुति मतलब ‘विकास’ और अघाड़ी का मतलब ‘विनाश’ है। आपको फैसला करना है कि आप विकास करने वालों को सत्ता में लाओगे या जिनके कारण विनाश हुआ उनको लाओगे।   

‘2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत’
उन्होंने कहा, (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने देश को समृद्ध और सुरक्षित बनाया है। (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह के समय भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था। लेकिन मोदी उसे पांचवें स्थान पर ले आए। 2027 में भारत की अर्थव्यस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। अघाड़ी वाले (एमवीए) झूठे वादे करते हैं। 

‘पीएम मोदी के वादे पत्थर की लकीर’
शाह ने कहा, हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वहीं वादे करने चाहिए, जो पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारें अपने वादे पूरे नहीं कर सकीं। लेकिन मोदी के वादे पत्थर की लकीर हैं। हमने घोषणा की थी कि हम राम मंदिर बनाएंगे और ऐसा किया.. अपने वोट बैंट के कारण न तो राहुल गांधी और न ही सुप्रिया सुले राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। 55 साल में पहली बार रामलला के अयोध्या में दिवाली मनाई गई।  

‘बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को भूल गए उद्धव’
भाजपा नेता ने कहा, अघाड़ी (एमवीए) केवल तुष्टिकरण करना चाहता है। सत्ता हासिल करने के लिए उद्धव (ठाकरे), बालासाहेब ठाकरे के सभी सिद्धांतों को भूल गए हैं। उद्धव बाबू, आज आप किसके साथ बैठे हैं? आज आप उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने औरंगाबाद का नाम बदलने, राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाने और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर आपत्ति जताई थी। महाराष्ट्र की जनता के सामने दोनों पक्ष स्पष्ट हैं। एक अघाड़ी है, जो औरंगजेब का फैन क्लब है और दूसरा महायुति है, छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के सिद्धातों का पालन कर रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

हेमंत सोरेन ने वोट डालने के बाद पत्नी के साथ खिंचवाई तस्वीर, ओडिशा के राज्यपाल ने जमशेदपुर में डाला वोट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 13 नवंबर 2024। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ