BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, क्रुणाल पांड्या और प्रसिद्ध कृष्णा नए चेहरे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जानी वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी20 के बाद वनडे टीम में भी सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है, जबकि क्रुणाल पांड्या, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा  पहली बार वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म से जूझने वाले शुभमन गिल को भी टीम में रखा गया है। भारत को इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा। 

वनडे टीम में वॉशिगंटन सुंदर भी इस बार अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। टी20 सीरीज में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को भी टीम में रखा गया है, जबकि ऋषभ पंत टी20 के बाद वनडे टीम में भी वापसी करने में कामयाब रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में जगह दी गई है। मोहम्मद सिराज को टेस्ट मैचों में लगातार अच्छे प्रदर्शन का तोहफा मिला है। वहीं चौथे टी20 मैच में शानदार अर्थशतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ईशान किशन को हालांकि टीम में जगह नहीं दी गई है।  

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज इस समय 2-2 की बराबरी पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत की टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 8 रनों से हराया। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अपनी डेब्यू इनिंग में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की आतिशी पारी खेली। गेंदबाजी में भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 20 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' का शानदार ट्रेलर रिलीज़ ,धांसू एक्टिंग करते दिखें जूनियर बच्चन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बिग बुल’ के चलते काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में अभिषेक का अब तक का सबसे शानदार अंदाज़ नजर आ रहा है। ट्रेलर के आते ही इसका सोशल […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत