पोषक तत्वों का खजाना है यह हरी सब्जी, हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों को करे दूर, स्वाद से भी है भरपूर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 11 जून 2023। शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी होता है. पोषक और विटामिंस से भरपूर फूड्स के सेवन से बीमारियां दूर होती हैं. इसके लिए जरूरी है रोजाना खाने में हरी सब्जियों का सेवन करें. हरी सब्जियां पौष्टिक तत्वों का खजाना होती हैं. इसी तरह की सब्जी भिंडी की भी. भिंडी में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं. आइए आज हम आपको भिंडी के स्वास्थ्य को होने वाले फायदे बताते हैं।

1.हार्ट को करे मजबूत: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, भिंडी के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. भिंडी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्‍या को कम किया जा सकता है. यह शरीर मे हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. जिससे हार्ट हेल्दी होता है।

2. ब्लड शुगर कम करे: भिंडी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है. ब्लड शुगर के मरीजों को खाने में भिंडी का सेवन करना चाहिए. यह खाने में भी लजीज और स्वादिष्ट है।

3. एंटी कैंसर गुण होता है मौजूद: भिंडी में लेक्टिन नामक प्रोटीन मौजूद होता है, जो ह्यूमन कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मददगार है. भिंडी में पाया जाने वाला लेक्टिन, कैंसर सेल्‍स के ग्रोथ को 63% तक कम कर सकता है. यह फ्री रेडिकल्‍स के नुकसान से भी बॉडी को बचाता है।

4. पाचन को दुरुस्त करे: भिंडी पाचन के बेहद फायदेमंद है. रोजाना भिंडी की सब्जी का सेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह पेट कीसमस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से डाइजेशन सिस्टम सही होता है।

5. वजन कम करे: भिंडी वजन कम करने के किए बहुत फायदेमंद है. भिंडी में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इसमी गुड कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में मददगार है. अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपनो डाइट में भिंडी को शामिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

आंखें हो रही हैं कमजोर, धुंधला दिखता है सबकुछ, नजर बढ़ाने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 फूड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 11 जून 2023। आजकल घंटों मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर आंखें गड़ाए रहने से बड़ों के साथ-साथ बच्चों की आंखें भी कमजोर हो रही हैं. लगातार लैपटॉप, मोबाइल, टीवी देखने से आंखों से धुंधला दिखना, पानी आना, जलन, चुभन, ड्राई आई, रेडनेस आदि समस्याएं लोगों को […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज