गोहत्या पर हंगामा, एक साथ मिले कई गायों के शव, हिंदू संगठन नारेबाजी कर पहुंचे थाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

देवास 09 मई 2022। जिले की सोनकच्छ विधानसभा के गांव देवली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक साथ कई गायों के क्षत-विक्षत मिले। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए और आक्रोश व्यक्त किया। टोंकखुर्द में नारेबाजी कर रैली निकाली और थाने का घेराव किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जिसने यह कृत्य किया उसे फांसी दी जाए। भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा कि जिसने ये किया है बच नहीं सकेगा।

जानकारी के मुताबिक देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में देवली गांव स्थित है। यहां कमल झलाया के खेत पर कुछ कुत्ते मांस खाते हुए नजर आए। उनके भाई वीरेंद्र ने जाकर देखा तो पता चला कि वहां गायों के अवशेष पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया गायें रात में पानी पीने के लिए गांव के डैम की तरफ जाती है। शनिवार रात को अज्ञात लोगों ने करीब आठ से दस गायों को काटकर मार डाला व गाय का मांस व खाल मौके से ले गए हैं। जांच में पुलिस को घटनास्थल से चार पहिया वाहन गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल टोंकखुर्द, आरएसएस सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए दोषियों को तत्काल पकड़ कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया व गायों के अवशेष को देवली डैम पर जेसीबी की मदद से दफनाया गया। दोपहर बाद मामले को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, बजरंग दल कार्यकर्ता, आरएसएस कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ टोंकखुर्द थाना परिसर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां नारेबाजी के बीच पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। एसडीओपी सोनकच्छ पीएन गोयल ने कहा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी कार्रवाई होगी कि इतिहास बन जाएगा
जिन गायों के अवशेष मिले हैं उनमें एक गाय गर्भवती भी थी। उसके पेट में बच्चा था, जिसकी गर्भथैली बाहर पड़ी थी। इसके बाद से आक्रोश और बढ़  गया। यह क्षेत्र पहले भी इस मामले को लेकर सुर्खियों में रहा है।  पूर्व में भी गोकशी करने व गो मांस के साथ आरोपियों के पकड़ाने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में सोनकच्छ के पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने मामले मे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि देवली में जिन्होंने भी गोमाता की हत्या का पाप किया है। वो कान खोल कर सुन ले। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि सोनकच्छ विधानसभा में इतिहास बन जाएगा। प्रदेश में शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा की सरकार है।

ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए
इस मामले में सोनकच्छ विधायक व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि देवली की पवित्र धरती पर जिन लोगों ने गौमाता के प्रति गंभीर अपराध किया है। ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। पूरे भारत का सामाजिक संतुलन खराब करने का घिनोना षड़यंत्र करने वाले लोग फांसी के हकदार है। मेरे जैसे व्यक्ति ने आज से सात साल पहले मांग की थी कि गौमाता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित किए जाए। केंद्र की मोदी सरकार से गुहार लगाई थी। लेकिन आज तक किसी ने नहीं सुनी। इस जघन्य अपराध के लिए क्षमा बिल्कुल नहीं होगी। डीजीपी से मैं अनुरोध करता हूं कि तत्काल इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

चंदौली कांड में सियासत तेज: आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे अखिलेश यादव, बनारस में बोले- पुलिस दबिश नहीं दबंगई दिखाने जाती है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंदौली 09 मई 2022। चंदौली के मनराजपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान युवती की घटना से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे। प्राइवेट विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश यादव का सपा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी