भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस चेक पोस्ट पर दो जवानों की मौत, ASI और होमगार्ड जवान की लाश मिलने से सनसनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुरदासपुर (पंजाब) 22 फरवरी 2026। पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के दो जवानों की मौत हुई है। इनमें अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर और एक होम गार्ड जवान शामिल है। गुरदासपुर के दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत बॉर्डर से सटी आदियां चेक पोस्ट के अंदर दोनों जवानों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हुए इस हादसे की जांच चल रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उच्च अधिकारी मौके पहुंचे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होम गार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस की पहली चेक पोस्ट पर ऐसा हादसा कैसे हो गया। जिसके लिए अधिकारियों के बयानों का इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

शीर्ष नक्सली देवजी के 'आत्मसमर्पण' की खबर, तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 22 फरवरी 2026। नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ पुलिस के सामने हथियार डाले दिए हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव