महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं से धोखा, मोदी की गारंटी का क्या हुआ?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 21 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना के नाम पर प्रदेश की महिलाओं से वादाखिलाफी, धोखाधड़ी और अन्याय करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े-बड़े दावे किए और महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला को 1,000 रू. प्रतिमाह देने की मोदी की गारंटी बताई थी। तब भाजपा नेताओं ने यहां तक कहा था कि मुख्यमंत्री की पत्नी हो या कलेक्टर की पत्नी, सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने नियम और शर्तों का ऐसा जाल बिछा दिया कि हजारों महिलाएं योजना के लाभ से बाहर हो रही हैं। यदि पति सरकारी कर्मचारी है, परिवार आयकरदाता है, महिला का परिवार व्यापार करता है या अन्य निर्धारित शर्तों के दायरे में आता है तो महिला को अपात्र बताया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब चुनाव के समय सबको 1,000 रू. देने की गारंटी थी, तो सत्ता में आने के बाद शर्तें क्यों? भाजपा बताएं क्या महिलाओं को वोट के लिए गुमराह किया गया था?और इससे भी गंभीर बात यह है कि जिन महिलाओं को पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलती रही, अब उनमें से हजारों को अपात्र बताकर पहले दी गई राशि वापस मांगने की कार्रवाई की जा रही है। यह महिलाओं के साथ सरासर अन्याय है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बताए जिस राशि का भुगतान सरकार ने स्वयं पात्र मानकर किया, अब उसे वापस मांगने की नौबत क्यों आई? जिम्मेदारी किसकी है?गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं की या सरकार की व्यवस्था की?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं से सिर्फ 1,000 रू. की बात नहीं की थी, बल्कि इसे मोदी की गारंटी बताया था। अब भाजपा सरकार को अपनी गारंटी से पीछे हटने के बजाय प्रदेश की हर पात्र महतारी को बिना भेदभाव महतारी वंदन योजना का लाभ देना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को चुनाव में साधन समझकर सत्ता हासिल करना और सत्ता मिलने के बाद उन्हीं महिलाओं पर नियम शर्तें थोपना भाजपा की असली नीति को उजागर करता है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में भी मोदी भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे हर खाते में 15 लाख रू., दो करोड़ रोजगार सहित अनेक गारंटियां। आज उन वादों का हिसाब मांगने पर भाजपा चुप है। अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी पूछ रही हैं?मोदी की गारंटी कहाँ गई?महतारियों से किया वादा कब पूरा होगा? सभी महतारियों को महतारी वंदन योजना का लाभ दो तभी मोदी की गारंटी पूरी मानी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

शेयर करेपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 22 अगस्त 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत लखनपुर के […]

You May Like

पेट का इन्फेक्शन कहीं बन न जाए कैंसर?....|....रणथंभौर में सफारी नियम तोड़ना पड़ा भारी....|....साइकिल के पैडल से गूंज रहा प्रकृति बचाने का संदेश....|....इंदौर में हंगामे और पथराव के बीच ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए....|....सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड....|....दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की सेवा करें डॉक्टर: राष्ट्रपति....|....लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे....|....'ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय'....|....17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत....|....बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, प्रदेश की बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था - कांग्रेस