दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, डॉ. रमन सिंह ने बांटे 73.53 लाख के सहायक उपकरण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जून 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक Raman Singh ने जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई सौगात देते हुए 252 हितग्राहियों को 73 लाख 53 हजार रुपये की लागत के सहायक उपकरण वितरित किए। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, एलिम्को तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित विशेष शिविर में यह वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिला दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव पहला जिला है, जहां 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित अत्याधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में कुल 326 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिनमें 113 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 69 ट्राइसाइकिल, 49 व्हीलचेयर, 28 बैसाखी, 38 वॉकिंग स्टिक, 5 सुगम्य केन, 12 टीएलएम किट, 8 सीपी चेयर, 2 सिलिकॉन कुशन और 2 स्मार्टफोन शामिल हैं। इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद Santosh Pandey, महापौर Madhusudan Yadav सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

'दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं...' सूर्या हत्याकांड पर बरसे सीएम योगी, खोड़ा में भारी तनाव के बीच 3 मदरसे सील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजियाबाद 03 जून 2026। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सत्यापन कार्य तेज करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को 3 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को सील कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कथित तौर पर उसके दोस्त असद और […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला