वडोदरा में भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव, एक घायल; ठाणे में भी झड़प के बाद पत्थरबाजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गांधीनगर/मुंबई 23 जनवरी 2024। एक और जहां देश के साथ-साथ पूरे विश्व में राम मंदिर का जश्न मनाया गया, वहीं देश में कुछ जगहों से हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद गुजरात के वडोदरा में निकाले गए जुलूस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, तो वहीं महाराष्ट्र के ठाणे में भी शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए और पत्थरबाजी की। पथराव में पुलिस जवान सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है। रविवार को गुजरात के मेहसाणा में भी दो गुट आपस में भिड़ गए थे। हालांकि, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को संभाल लिया था।वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने कहा कि पडरा तालुका के भोज में शोभा यात्रा के दौरान हुई घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और पथराव करने वाले तीन से चार लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। आनंद ने कहा, ‘जुलूस से पहले ही गांव में तनाव था। स्थानीय पुलिस निरीक्षक ने कुछ दिन पहले गांव का दौरा किया था और जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने को सुनिश्चित करने के लिए (दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ) एक बैठक भी की थी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।’

एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। घटना का एक वीडियो, जिसे एक ग्रामीण ने शूट किया था, उसमें पथराव के बीच लोगों को छिपने के लिए भागते हुए दिखाया गया है। राज्य में दो दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है। रविवार को मेहसाणा जिले के खेरालू कस्बे में भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

ठाणे में जुलूस पर पथराव
इधर, महाराष्ट्र के ठाणे में निकाले गए जुलूस पर सोमवार शाम उपद्रवियों ने पथराव किया, यह 24 घंटे से भी कम समय में जिले में हिंसा की दूसरी घटना है। उन्होंने कहा, मीरा रोड क्षेत्र में पथराव में अज्ञात संख्या में जुलूस में शामिल लोग और मार्च को सुरक्षा प्रदान कर रहे पुलिसकर्मी घायल हो गए। रविवार रात करीब 10:30 बजे ठाणे जिले में एक वाहन रैली के दौरान दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प होने के कुछ घंटों बाद उन्होंने यह बात कही। मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नया नगर पुलिस स्टेशन की सीमा से पथराव की सूचना मिली थी, जहां अयोध्या में अभिषेक समारोह की पूर्व संध्या पर निकाली गई कारों और अन्य वाहनों की रैली के दौरान समूह में झड़प हुई। उन्होंने कहा कि पथराव की घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

कड़ी निगरानी रख रही है पुलिस
अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित नया नगर इलाके में रविवार को हुई झड़प के बाद पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि समूह झड़प के सिलसिले में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

बिहार में शोभायात्रा के दौरान पथराव
गुजरात के वडोदरा और बिहार के जमुई जिले में सोमवार को शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। इससे कुछ समय के लिए स्थिति खासी तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल दोनों जगह स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, वडोदरा में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए सोमवार शाम को एक शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे एक व्यक्ति घायल हुआ है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

धार्मिक झंडे को लेकर झड़प
जमुई जिले के संगथू गांव में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान धार्मिक झंडे को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान शोभायात्रा पर पथराव हो गया। पुलिस ने तत्काल हालात पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Next Post

लेजर लाइट से जगमगाया रायपुर: भगवान राम के स्वागत में जलाए गए 11 लाख से ज्यादा दीये, लगे जय श्रीराम के जयकारें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जनवरी 2024। अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह का माहौल है। सभी इस ऐतिहासिक पल पर आनंदित हैं। भगवान राम की स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर में कई जगह लेजर लाइट्स से मंदिरों […]

You May Like

विद्युत जामवाल के राह पर चले सुपर स्टार यश कुमार, उनकी अपकमिंग फिल्म "हाथी मेरे साथी" का ट्रेलर हुआ रिलीज....|....उमा का राहुल पर तीखा हमला, बोली-जब मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो शस्त्र का प्रयोग जरूरी हो जाता है....|....'नीति-निर्माताओं की उदासीनता से पिछड़ी मूल आबादी', सीएम सोरेन का आरोप- झारखंड को नहीं दिया महत्व....|....चक्रधर समारोह 2024: लोकनृत्य कर्मा और मांदर की थाप पर जमकर थिरके सीएम विष्णुदेव साय....|....सुकमा में गांव में घुसा बाढ़ का पानी.. 20 मकान ढहे, रात में शिफ्ट किए गए ग्रामीण....|....भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडरी बोले- राहुल चीन के लिए बल्लेबाजी करने को उत्सुक, भारत का अपमान करना उनकी आदत....|....यूपी डीजीपी बोले, जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिस, कार्रवाई में पूरी निष्पक्षता बरती जाती है....|....सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, 'अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति'; मायावती का हमला....|....राहुल गांधी ने संघ और पीएम पर जमकर बोला हमला, कहा- चुनाव नतीजे आते ही भाजपा और प्रधानमंत्री का डर कम हुआ....|....अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, खिलाड़ी की नई फिल्म का एलान