Ind vs Eng 3rd test दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मे होगा भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट, जानें क्या है टिकट की कीमत?

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच

50 प्रतिशत दर्शकों की कैपेसिटी के साथ होगा क्रिकेट मैच

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर     

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के बाद दोनों टीमें अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज का तीसरा मैच होगा, जो 24 फरवरी से शुरू होना है। 14 फरवरी यानी कि रविवार सुबह 11 बजे से तीसरे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रविवार से क्रिकेट प्रेमी रविवार से टिकट खरीद पाएंगे। गुलाबी गेंद का टेस्ट (श्रृंखला का तीसरा मैच) 24 फरवरी से शुरू होगा जिसके लिये टिकटों की कीमत 300 से 1000 रूपये के बीच रखी गयी है।

जीसीए अधिकारियों के मुताबिक चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अंतिम दो टेस्ट मैच मोटेरा स्टेडियम में होने हैं। जिसे देखते हुए मोटेरा स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इंग्लैंड की टीम इस स्टेडियम में भारत के खिलाफ दो टेस्ट (जिसमे एक दिन-रात्रि मैच शामिल) और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. स्टेडियम में एक लाख दस हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

जीसीए उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने कहा कि कोविड-19 के बाद श्रृंखला की मेजबानी करना जीसीए के लिये सम्मान की बात है और खेल प्रेमियों के मनोरंजन के लिये लिये सभी सामाजिक दूरी और सुरक्षा नियमों का पालन किया जायेगा।

इंग्लिश खिलाड़ियों ने किया कमेंट तो भिड़ गए ऋषभ 

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में मैदान पर पहली बार खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली है। जो रूट की गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड के नजदीकी फील्डर्स ने कुछ टिप्पणियां कीं. इस पर पंत अपना बल्ला पीछे करके खड़े हो गए और उन फील्डर्स से बात करने लगे।

उन्होंने स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स की तरफ मुंह करके कुछ कहा. बाद में ओवर खत्म होने पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से भी उनकी बात हुई। फिर बेन स्टोक्स भी पिच के पास आए तो पंत के साथ उनकी काफी बातचीत हुई. अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने पंत और इंग्लैंड के प्लेयर्स से बाद में बात भी की। 

जब ये सबकुछ हो रहा था तब चेपॉक स्टेडियम में क्रिकेट फैंस ऋषभ पंत के नाम के नारे लगाने लगे। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई टेस्ट पहला दिन खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

Valentines Day पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को किया याद, बोलीं- काश तुम भी यहां होते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर आईं उनकी तस्वीरें ही दे देती हैं। अब इस कपल का एक और पोस्ट इस बात की गवाही देने के लिए काफी है। […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च