‘संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश’, राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर साधा निशाना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2026। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर’ और ‘रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर का सबसे बड़ा संदेश संविधान ही था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले लोग अंबेडकर के विचारों और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग देश में सबको बराबरी का हक नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग अंबेडकर की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर सिर्फ दिखावा करते हैं, जबकि उनका असली मकसद संविधान को नुकसान पहुंचाना है।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमले कर रही है और उनके नेता बहुत आक्रामक हैं। पुनिया के अनुसार, सरकार पिछले दरवाजे से संविधान के नियमों की अनदेखी कर रही है। यह मैराथन लोगों को यह बताने के लिए है कि हम सब बाबासाहेब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं।

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इसके पक्ष में रही है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना नई जनगणना और परिसीमन के इसे लागू करना गलत है। कांग्रेस की मांग है कि इसे 2011 की पुरानी जनगणना के बजाय नई जनगणना के आधार पर लागू किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

कानून के समक्ष समानता: सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस बोले- तकनीक अब सांविधानिक साधन, न्याय तक पहुंच करती है मजबूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अप्रैल 2026 । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि तकनीक अब केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि एक सांविधानिक साधन बन गई है। यह न्यायपालिका में समानता, समयबद्ध न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर क्षेत्रीय तथा भौतिक बाधाओं को […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत