‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’, ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती और ऐसी घटनाओं की पूरी तरह निंदा की जानी चाहिए। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति हथियारों और चाकू के साथ होटल की लॉबी में घुस गया और बॉलरूम की ओर बढ़ने लगा, जहां बड़ी संख्या में अमेरिकी नेता और पत्रकार मौजूद थे। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तुरंत तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे काबू में ले लिया और हिरासत में ले लिया। सुरक्षा बलों की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रंप-वेंस-रुबियो को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
घटना के बाद तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया और राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल को खाली करवा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी घटना की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

शुभेंदु अधिकारी की सभा में भारी हंगामा, भवानीपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 26 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी गहमागहमी के बीच भवानीपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता आपस […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर